Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस राज्य में किन्नरों को मिलेगा OBC का दर्जा, सरकारी पेंशन के होंगे हकदार

Transgenders

Transgenders

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में मौजूद थर्ड जेंडर (Transgenders) समाज को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब से ट्रांसजेंडर (Transgenders), किन्नर समाज को ओबीसी का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही थर्ड जेंडर को अब झारखंड में मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक पेंशन योजना का भी लाभ मिलेगा।

इस मुद्दे पर सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा है कि ट्रांसजेंडर भी इस राज्य का हिस्सा हैं। उनके बारे में बेशक किसी ने सोचा नहीं था, लेकिन हेमंत सरकार सबसे सरोकार रखती है और सबको समान अधिकार एवं सम्मान देने में विश्वास रखती है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ट्रांसजेंडर (Transgenders) के मामले में अभी एक कदम बढ़े हैं, इनके बारे में कोई कभी सोचता नहीं है।

बिकने को तैयार है Haldiram, इतने अरब में हो सकता है सौदा

मार्ग प्रशस्त करने के बारे में हमारी सरकार ने निर्णय लिया है और इस निर्णय का परिणाम बहुत दूर तक जाएगा। राज्य के हर नागरिक को सम्मान मिले इस पर भी सरकार काम कर रही है।

Exit mobile version