Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः दो वाहनों की टक्कर, 5 की मौत

बागेश्वर। उत्तराखंड में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। वहीं, सभी पर्यटक बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे दूसरे वाहन से भीषण भिड़त हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। और राहत-बचाव की टीम मौके पर मौजूद है, जिनके द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

कांग्रेस, सपा और बसपा राजनीतिक दल नहीं ट्रस्ट चला रहे : स्वतंत्रदेव

जानकारी के मुताबिक, कपकोट के फरसाली में बुधवार को दो वाहनों की टक्कर हो गई। जिसमें पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई है। सभी पर्यटक बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे थे। वहीं इस हादसे में कईयों के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस ने सभी घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा हैं कि कि, दो वाहनों की आपस में टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिससे ये दर्दनाक हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया हैं कि, वाहन में 12 लोग सवार थे। जिसमें से सात लोग घायल हो गए हैं। वहीं पांच की मौत हुई है। और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दौरान, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने घटना स्थल का दौरा किया और स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायलों का हाल चाल भी जाना। साथ ही, उपजिलाधिकारी कपकोट पारीतोश वर्मा और तहसीलदार पूजा शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया।

Exit mobile version