Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

Farmer dies after being hit by train

hit by train

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर में गुरूवार को रेलवे लाइन पार करते समय 50 वर्षीय एक अधेड़ अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव के शिनाख्त कराने का भरपूर प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी थाना क्षेत्र के केसरीपुर स्थित भास्करा तालाब में गुरूवार को क्षेत्रीय युवक अशोक कुमार (35) का शव उतराया मिला। सूचना पाकर वहां पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवा कर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार अशोक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। दो नवम्बर को घर से अचानक गायब हो गया था। परिजन उसे ढूंढ ही रहे थे कि दो दिन पूर्व वह घर लौट आया था।

पेशे से राजगीर मिस्त्री अशोक कैसे तालाब में गिर गया, परिजन बता नही पाये। अशोक की मौत से उसकी पत्नी बच्चों अमन 08 वर्ष, क्रिस 10 वर्ष, 05 वर्ष की बच्ची की रो-रोकर बेहाल हो गया।

Exit mobile version