Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दीपोत्सव पर्व पर निकली झांकियों में दिखा त्रेतायुग, भक्ति में डूबे रामभक्त

झांकियों में त्रेतायुग

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में 492 वर्ष बाद रामजन्मभूमि पर भव्य दीपोत्सव का सपना साकार हो रहा है।

दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार की सुबह दस बजे से शुरू हो गया। साकेत कॉलेज से लेकर रामकथा पार्क तक रामराज्य सा नजारा दिखाई पड़ा। ढोल-नगाड़े व भांगड़ा पर सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन किये गये ।

दीपोत्सव-2020 पर राज्यपाल आनंदीबेन और सीएम योगी ने जारी किया डाक आवरण

वहीं भगवान राम, माता सीता व अनुज लक्ष्मण की झलक पाने के लिए अयोध्या वासियों की भीड़ उमड़ी रही। रामायण पर आधारित 11 झांकियों ने दीपोत्सव कार्यक्रम को मनोहारी रूप प्रदान किया।

पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र सहित अफसरों व विशिष्ट अतिथियों ने झांकियों को हरी झंडी दिखा कर साकेत कॉलेज से रवाना किया।

डीएम झा समेत मजिस्ट्रेटी ड्यूटी में लगे विनोद यादव समेत अन्य अफसर झांकियों की अगवानी किया।

Exit mobile version