• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय सेना के खौफ से आतंकियों की कांपी रूह, TRF ने पहलगाम हमले से खींचे अपने हाथ

Writer D by Writer D
26/04/2025
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
TRF

TRF

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीयों की मौत हो गई थी। घटना के बाद इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। इसके बाद से ही भारत सरकार ने कई सख्त कदम उठाए। यही कारण है कि पाकिस्तान के साथ ही इन आतंकियों की रूह कांपने लगी है। भारत के एक्शन के बाद द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने अपने हाथ खींच लिए हैं और हमले की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म हैक किया गया: TRF

द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने भी बयान जारी कर पहलगाम हमले से पल्ला झाड़ लिया है। समूह ने एक पोस्ट जारी कर कहा कि द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) पहलगाम की घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से साफ इनकार करता है। TRF ने अपने नए बयान में कहा कि हमारा डिजिटल प्लेटफॉर्म हैक किया गया और हमले की जिम्मेदारी लेने वाला मैसेज डाला गया।

पहलगाम हमले के बाद लश्कर ए तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने आतंकी हमले से खुद को जिम्मेदार मानने से इंकार कर दिया था। TRF ने भारतीय एजेंसियों पर साजिश रचने का आरोप भी लगाया और मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

TRF ने हमले के बाद अटैक की खुद ली थी जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। हालांकि भारत के एक्शन के डर से अब आतंकी संगठन और पाकिस्तान की नींद उड़ गई है। उसे डर सता रहा है कि कहीं भारत से पंगा लेना भारी न पड़ जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते 24 घंटों में भारतीय सेना ने कश्मीर में 7 आतंकियों के घरों को तहस-नहस कर दिया है। इसके साथ ही कई और आतंकियों के घरों को तहस नहस करने की कार्रवाई करने पर काम हो रहा है।

घाटी में फिर बहा कश्मीरी पंडित का खून, TRF आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

टीआरएफ को यही डर है कि अब भारत किसी भी कीमत पर बदला लेकर रहेगा। यही कारण है कि उसने घटना की जिम्मेदारी लेने से साफ इंकार कर दिया है। इसके साथ ही उसकी तरफ से एक लेटर भी जारी किया है।

Tags: pahalgam attackPahalgam Terror AttackTRF
Previous Post

धर्म पूछो फिर हनुमान चालीसा सुनाने को कहें… नितेश राणे ने हिंदुओं को दी सलाह

Next Post

सीएम योगी के मार्गदर्शन में स्मार्ट नगर पालिकाओं में विकास कार्य शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जग्गी हत्याकांड: पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे को उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

06/04/2026
Main Slider

गेट तोड़कर विधानसभा में घुसी कार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

06/04/2026
राजनीति

भाजपा एकमात्र दल है, जहां कार्यकर्ता पार्टी को अपनी ‘मां’ के रूप में देखते हैं: पीएम मोदी

06/04/2026
Main Slider

राजनीति हमारे लिए सत्ता का माध्यम नहीं राष्ट्र नीति का मार्ग है : नितिन नवीन

06/04/2026
Main Slider

एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

06/04/2026
Next Post
smart nagar palika

सीएम योगी के मार्गदर्शन में स्मार्ट नगर पालिकाओं में विकास कार्य शुरू

यह भी पढ़ें

Anurag Thakur

यूपी में है फिल्मवालों के लिए नई दुनिया: अनुराग ठाकुर

12/02/2023
Hair Wash

बाल होंगे मजबूत और शाइनी, घर पर ऐसे बनाएं ग्रीन टी शैंपू

05/01/2022
vitamin-E

इस तेल के इस्तेमाल से स्किन पर आएगा निखार

07/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version