• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में लखनऊ में जनजाति भागीदारी उत्सव का आयोजन

Writer D by Writer D
14/11/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Tribal

Tribal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। धरती आबा, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जनजाति (Tribal) भागीदारी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में देश भर से आये जनजातिय समुदाय के लोगों को अपनी कला, संस्कृति, शिल्प एवं खान-पान का प्रदर्शन करने का मंच जनजातिय भागीदारी उत्सव के तौर पर प्रदान किया गया है। इस वर्ष उत्सव में अरूणाचल प्रदेश साझीदार राज्य के तौर पर भाग ले रहा है, साथ देशभर की जनजातियों के मुखौटों का प्रदर्शन उत्सव का मुख्य आकर्षण है। साथ ही इस अवसर जनजातिय समुदाय के कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

सीएम योगी के मार्गदर्शन में जनजातिय गौरव के रूप में आयोजित जनजातिय (Tribal) भागीदारी उत्सव में प्रदेश के लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोड़ा, झांसी, ललितपुर समेत देश के अन्य राज्यों से जनजातिय समुदाय के लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश लोक जनजातिय संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी ने बताया कि उत्सव का मुख्य उद्देश्य जनजातिय समाज के गौरव एवं उनकी कला,संस्कृति व खान-पान से लोगों को परिचित करवाना व जनजातिय समाज को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तहत इस वर्ष अरूणाचल प्रदेश सहभागी राज्य के तौर पर उत्सव में भाग ले रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश की भी एक टीम 15 नवंबर से अरूणाचल प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सहभागिता करेगी। साथ इस वर्ष पहली बार उड़ीसा की धूर्वा जनजाति भी उत्सव में भागीदारी कर रही है।

13 से 18 नवंबर तक चलने वाले जनजातिय (Tribal) भागीदारी उत्सव में जनजातिय शिल्प, कपड़े, कला-कृतियों व व्यजंनों के स्टॉल लगाये गये हैं। साथ ही प्रतिदिन शाम के 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनजातिय लोक नृत्य एवं कला का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर ओडिशा के बरदोईशिखला, अरूणाचल प्रदेश के याक नृत्य, यूपी का मागणिहार गायन, उत्तराखंड का मांदरी व राजस्थान का नेवासी, कालबेलिया, सपेरा नृत्य जैसे नृत्यों का मंचन किया जाएगा। साथ ही 17 नवंबर को बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित धरती आब नाटक का मंचन किया जाएगा। जनजातिय उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण देश के विभिन्न राज्यों सहित, नेपाल, भूटान, तिब्बत और फिजी की जनजातियों के मुखौटों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

जनजातिय (Tribal) समुदाय इन मुखौटों का उपयोग अपने धार्मिक रीति-रिवाजों, मनोरंजन एवं नृत्य आदि के लिए करता है। साथ ही उत्सव में जनजातिय समुदाय की कला-कृतियों, शिल्प, रंगोली, माटीकला व आदिवासी साहित्य का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। उत्सव का आयोजन जनजाति विकास विभाग, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग तथा टीआरआई यूपी के साथ-साथ एनसीजेडसीसी, एनटीपीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक के सहयोग से किया जा रहा है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे विश्वकप जीत पर दी बधाई

Next Post

राज्य में किसानों के लिए खाद्य और प्रमाणित बीज उपलब्धता में कोई कमी नहीं: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

राज्य में किसानों के लिए खाद्य और प्रमाणित बीज उपलब्धता में कोई कमी नहीं: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

14/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे विश्वकप जीत पर दी बधाई

14/11/2025
National Jamboree
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में दिखेगा लघु भारत का भव्य नजारा

14/11/2025
Ayodhya
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के विजन से अयोध्या बना डेवलपमेंट का रोल मॉडल

14/11/2025
Farmers laud Uttar Pradesh Food Processing Policy 2023
उत्तर प्रदेश

विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा विकसित भारत का सारथी

14/11/2025
Next Post
Surya Pratap Shahi

राज्य में किसानों के लिए खाद्य और प्रमाणित बीज उपलब्धता में कोई कमी नहीं: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

यह भी पढ़ें

Nikay Chunav

Nikay Chunav: आजमगढ़ में पकड़े गए छह फर्जी वोटर, एफ़आईआर दर्ज

11/05/2023
Bathroom

आर्थिक तंगी का कारण बनता है आपका बाथरूम, रखें इन बातों का ध्यान

18/09/2025
Disha Salian

दिशा सालियान केस की जांच करेगी SIT, देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान

22/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version