Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गोंडा में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह की तेरहवीं में सम्मिलित हुए योगी, अर्पित की श्रद्धांजलि

cm yogi

cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद स्व0 सत्यदेव सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर श्री योगी ने स्व0 सत्यदेव सिंह के परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की। श्री सिंह का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा वह मूल्यों, आदर्शों और विचारधारा के लिए जीवन पर्यन्त समर्पित रहे। संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता से लेकर संसद तक उनकी पूरी जीवन यात्रा रचनात्मकता की जीवन कथा रही।

मुख्यमंत्री ने स्व0 सत्यदेव सिंह की धर्मपत्नी स्व0 सरोज रानी सिंह के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्रीमती सिंह ने सत्यदेव सिंह के साथ मिलकर विचारधारा को आगे बढ़ाने में जो योगदान दिया, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने दोनों दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।

गांव में तेंदुए ने किया हमला, लोगों में दहशत का माहौल

इस अवसर पर उपस्थित जम्मू एवं कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, सिंचाई मंत्री डा महेन्द्र सिंह, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्रदेव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इससे पूर्व, श्री योगी ने स्थानीय सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

Exit mobile version