• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए जरूरी है ट्रिपल इंजन सरकार : धामी

Writer D by Writer D
21/01/2025
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बड़कोट, पुरोला और नौगांव के पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने बड़कोट बाजार में आयोजित जनसभा में बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र से भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अतोल सिंह रावत, नगर पालिका पुरोला से पालिकाध्यक्ष उम्मीदवार प्यारे लाल हिमानी और नौगांव नगर पंचायत से पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार विजय कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि वे निकाय चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं और पार्टी के विकासात्मक एजेंडे को समर्थन दें।

धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के साथ-साथ उत्तराखंड सरकार भी प्रदेश के समग्र और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए सुधारों और नए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि इन प्रयासों के कारण राज्य की जनता को बेहतर जीवन स्तर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने विशेष रूप से डबल इंजन सरकार की सफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां हेली एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। यह सेवा पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा को सुलभ और सस्ता बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सरकार की ओर से किए गए निरंतर प्रयासों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने (CM Dhami) बताया कि राज्य में धर्मांतरण, दंगा रोकने और भूमि तथा थूक जिहाद पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकारों और कर्तव्यों के तहत जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने कभी भी उत्तराखंड के वास्तविक मुद्दों पर सही दिशा में काम नहीं किया। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे भाजपा को समर्थन दें ताकि राज्य में विकास की गति को और तेज किया जा सके और प्रदेश को समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सत्ये सिंह राणा, मीनाक्षी, चंडी बेलवाल, पूर्व विधायक मालचंद, केदार सिंह रावत, जयवीर सिंह जायडा, गजेंद्र सिंह रावत, यशोदा राणा, भरत सिंह रावत, कृष्णा राणा, विनोद राणा, मुकेश टम्टा, हरिमोहन चंद, सूरज सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह पयाल, कल्याण चौहान, रमेश समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

रुड़की और लक्सर में मुख्यमंत्री धामी के रोड शो में उमड़ी भीड़

Next Post

सीएम साय ने गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बहादुरी काे किया सलाम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण, समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमीः मुख्यमंत्री

20/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

20/05/2026
cm dhami
Main Slider

राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती हैः सीएम धामी

20/05/2026
Bus
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की लाइव ट्रैकिंग से सुरक्षित बनाया जा रहा यात्रियों का सफर

20/05/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

शिकायतों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: सीएम नायब सिंह सैनी

20/05/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

सीएम साय ने गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बहादुरी काे किया सलाम

यह भी पढ़ें

CM आवास की बढ़ी सुरक्षा, 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे CRPF के जवान

07/04/2022
Khel Ratna award

खेलरत्न पुरस्कार के नामकरण का मोदी मैजिक

08/08/2021
Know how to use Oximeter correctly, will be a big benefit

जानिए Oximeter का सही इस्तेमाल करने का तरीका, होगा बड़ा फायदा

10/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version