• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बस्ती में ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बस्ती
0
double murder

ग्राम विकास अधिकारी की हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की बस्ती जिला पुलिस ने छावनी क्षेत्र में हुए तिहरे हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए आज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने रविवार को तिहरे हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए बताया कि छावनी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर तीन शव बरामद किए गये थे। इनकी शिनाख्त सोनू मौर्य, राज कुमार गौतम, तथा मो0असलम के रुप में की गई थी। तीनों लोग बिहार से आलू बेच कर वापस उन्नाव व कानपुर जा रहे थे । उन्होंने बताया कि तीनों की हत्या लूट के इरादे से योजना के तहत की गई थी। इनकी हत्या सब्जी काटने वाले चाकू तथा गम्छे और रॉड से की गई थी। हतयारों ने हत्या के बाद अलग अलग स्थानों पर शव छिपा दिये थे।

उप्र में निर्माणधीन आईटी पार्कों से मिलेगा 15 हजार रोजगार

उन्होंने बताया कि इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें लगायी गयी थी और पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए आज तीन हत्यारों अजीत उर्फ कल्लू निवासी ग्राम इन्दे मऊ थाना बीघापुर, अरूण कुमार यादव उर्फ गोलू निवासी ग्राम गोसीखेड़ा थाना बारासगवर उन्नाव और तीसरा आरोपी कौशांबी जिले के भानीपुर निवासी शीलू कुमार मौर्या उर्फ शीलू शामिल है। उन्होंने बताया कि घटना के 24 घण्टे के भीतर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो ट्रक, एक देशी पिस्तौल, कुछ कारतूस, एक चाकू, लोहे की रॉड, तीन मोबाइल फोन, 2550 रूपया नकदी बरामद की गई।

श्री राय ने बताया कि लूट का पैसा लाने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है और शीघ्र ही पैसा भी बरामद कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि हत्या में लिप्त तीनों हत्यारें आलू तथा प्याज लादकर बेंचने के लिए ले जा रहे थे सर्विलांश तथा जीपीएस के जरिये तीनों की गिरफ्तारी हुई है।

पंजाब सरकार ने मुख्तार अंसारी को यूपी भेजने से किया इंकार, बतायी यह वजह

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में बताया कि राजकुमार तथा अजीत उर्फ कल्लू और आपस के लोगों द्वारा मण्डी में हमेशा हंसी मजाक होता रहता था । ये लोग एक दूसरे के परिचित थे और चकरपुर मण्डी कानपुर नगर से माल लादकर अक्सर बिहार जाते रहते थे। आठ जनवरी की देर शाम करीब आठ बजे इन सभी लोगों की मुलाकात कुशीनगर जिले के कस्बा हाटा में एक दुकान पर हुई वहां से खाना खाने के बाद सोनू मौर्या, राज कुमार गौतम एवं व्यापारी मो0असलम (मृतक), ट्रक से चल दिये वहीं हत्यारे हत्या की योजना बनाकर वह भी अपनी ट्रक लेकर इनके पीछे निकले। लूट की योजना पहले से ही थी और इन्हें पता चला कि ट्रक में एक व्यापारी भी है। इन लोगों ने ट्रक को ओवर टेक करते हुए कस्बा छावनी के आगे नई बाजार के समीप रोक लिया वहीं पर गोलू व अजीत ने गाड़ी चला रहे सोनू मौर्या को कहा कि तुम्हारा टायर पंक्चर हो गया है, जैसे ही वह नीचे उतरा तुरन्त गले पर वार करके उसकी हत्या कर दी। उसी दौरान केबिन में सो रहे राजकुमार गौतम और मो0 असलम की भी चाकू व रॉड से हत्या कर दी गयी।

श्री राय ने बताया कि हत्या के बाद अजीत सिंह दूसरी गाड़ी को स्वयं चलाकर घटना स्थल से करीब तीन किलोमीटर आगे आदेश ढाबे के निकट खड़ी कर दी और व्यापारी से साढ़े छह लाख रूपया लूट कर पीछे आ रही अपनी गाड़ी पर बैठ कर चल दिया। इस घटना को अंजाम देने के लिए काफी दिनों से ये लोग योजना बना रहे थे कि व्यापारी अक्सर पैसा लेकर आते है रास्ते में इनसे पैसा लूट लिया जाये।

बर्फ की सफेद चादर से ढका कश्मीर , सैलानियों की दस्तक से बढ़ा पर्यटन व्यवसाय

घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि इन लोगों में लगभग 15 दिन कहा सुनी हुई थी। अक्सर इन लोगों में कहा सुनी होती रहती थी। पुलिस ने इन लोगों की गिरफ्तारी और घटना का खुलासा करने के लिए जो टीम लगायी गयी थी उस टीम द्वारा इनके ट्रक के नम्बर से सभी टोल प्लाजों और सीसीटीवी फुटेज को खगालने के बाद घटना का खुलासा हो पाया है। उन्होंने बताया कि भी लोगों ने शराब पी रखी थी।

पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल को बतौर इनाम 50 हजार रूपये दिया। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Tags: crime newstriple murder caseup news
Previous Post

उप्र में निर्माणधीन आईटी पार्कों से मिलेगा 15 हजार रोजगार

Next Post

वांछित इनामी गैंगेस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से हथियार बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Neem
धर्म

इन पत्तियों से दूर होगी जीवन से कंगाली, खुशियों का होगा आगमन

03/02/2026
Next Post
crook arrested

वांछित इनामी गैंगेस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से हथियार बरामद

यह भी पढ़ें

झटका: Honda की ये इकलौती SUV हो गई महंगी, 59,990 रुपए तक बढ़ गई कीमत

Honda की ये SUV हो गई महंगी, 5.5 फीसदी तक बढ़ गई कीमत

14/01/2026
छठ पूजा Chhath Puja

जानें कोरोना काल में घर पर कैसे करें छठ पूजा?

19/11/2020
Case Filed

महिला समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

03/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version