Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ट्रोलर ने सोनम कपूर से किया सवाल, एक्ट्रेस ने दिया मुँह तोड़ जवाब

Troller questions Sonam Kapoor, actress gives a reply

Troller questions Sonam Kapoor, actress gives a reply

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अक्सर अपने स्टाइल के कारण सुर्खियों में रहती हैं। वे आए दिन अपने लुक्स के साथ प्रयोग करके फैशन आइकॉन का टैग अपने पास बनाए रखने के लिए मशहूर हैं। लेकिन जहां एक ओर ये खासियत उन्हें सबसे अलग बनाती है वहीं उनकी बेबाक बयानबाजी उन्हें खतरे में भी डाल देती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर कलाकारों को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता हैं। ऐसा ही कुछ सोनम के साथ भी हुआ हैं। लेकिन सोनम ने बेबाकी से इसका सामना करते हुए ट्रोलर को मुँह तोड़ जवाब दिया है।

दरअसल बीते दिन सभी सेलेब्रिटीज ने ईद (Eid) के मौके पर लोगों को मुबारकबाद दी। जिसमें सोनम कपूर भी शामिल हैं। उन्होंने काफी प्यार से अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया। सोनम ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘सावरिया’ का ‘देखो चांद आया।’ गाने का क्लिप शेयर किया था और जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ सभी भाई और बहनों को ईद मुबारक।’ उनका ये पोस्ट देखकर एक यूजर ने सवाल किया कि उन्होंने यह पोस्ट करने के कितने पैसे लिए हैं? इस बात को सुनकर सोनम का दिमाग गरम हो गया और उन्होंने यूजर की क्लास लगा दी।

ट्विटर पर चिरंजीवी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए क्या

हमेशा ही सोनम कपूर ऐसे बद्तमीज यूजर्स को सबक सिखाने का काम करती हैं। इस बार भी सोनम ने यूजर को ना सिर्फ ब्लॉक किया बल्कि उसके खिलाफ शोषण की भी शिकायत की। इस पूरे वाकये की जानकारी सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दी। जिसके बाद से लोग सोनम की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं।

 

Exit mobile version