Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पारस छाबड़ा के लुक का ट्रोल्स ने उड़ाया मजाक, बोले- हमारा सस्ता रणवीर सिंह

Paras Chhabra Troll

पारस छाबड़ा ट्रोल

नई दिल्ली| रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले पारस छाबड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ अतरंगी फोटोज पोस्ट कीं। इन फोटोज में पारस छाबड़ा ने 80 के दशक का हेयरस्टाइल और जेब्रा प्रिंट आउटफिट कैरी किया हुआ है। बस फिर देर किस बात की थी, ट्रोल्स ने पारस छाबड़ा को उनके इस अतरंगी लुक पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने उन्हें रणवीर सिंह की सस्ती कॉपी तक बता दिया। वहीं एक और यूजर लिखता है कि पारस ग्रेट रणवीर सिंह बनने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाएंगे। बता दें कि रणवीर सिंह अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के चलते काफी सुर्खियां बटोरते रहे हैं।

पारस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बताया कि यह उनका नया लुक है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि फैन्स को यह पसंद आएगा। इस लुक में उन्हें रेट्रो शेड्स और गले में कई चेन्स कैरी किए देखा जा सकता है।

Exit mobile version