Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छेड़खानी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, नोट में लिखा- मेरी मौत का बदला जरूर लेना

झांसी में छेड़खानी से परेशान एक छात्रा ने कोचिंग से लौटने के बाद घर में जहर खा लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन, उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें छात्रा ने लिखा है कि मम्मी-पापा मेरी मौत का कारण आकाश है, बदला जरूर लेना।

मामला झांसी के एरच थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां 11वीं एक छात्रा से गांव में रहने वाला आकाश उसे परेशान करता था। कोचिंग से आते-जाते समय आकाश छात्रा से छेड़खानी करता था। छात्रा ने यह बात अपने परिजन को भी बताई थी। लेकिन, लोक लाज के चलते पुलिस से शिकायत नहीं की। हालांकि आरोपी के घर वालों से शिकायत जरूर की थी।

प्रयागराज : अवैध कच्ची शराब भट्ठी पर छापा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

शुक्रवार को भी आरोपी ने लड़की से छेड़खानी की थी। घर आकर यह बात उसने अपने माता-पिता को बताई। घर वालों ने आरोपी के परिजन से शिकायत की तो दोनों परिवारों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी बीच घर में मौजूद छात्रा ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब छात्रा के बैग की तलाशी ली तो उसमें से एक सुसाइड नोट मिला।

पापा मम्मी हमें माफ कर देना। हम आत्महत्या कर रहे हैं। हमारी मौत का कारण सिर्फ आकाश और उसके घर वाले हैं। पापा-मम्मी अपने आप को संभाल लेना और हमारी मौत का बदला लेना। हम चाहते थे कि हम आपका सिर गर्व से ऊंचा करेंगे।

Bihar Exit poll : बिहार में हर तरफ दिख रही है तेजस्वी की बहार, इस बार महागठबंधन सरकार

एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के परिवार वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

Exit mobile version