Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छेड़खानी से परेशान युवती ने थाने में की शिकायत, फरार मुख्यारोपी गिरफ्तार

arrested

arrested

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की ठाकुरंगज पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में फरार चल रहे मुख्य आरोपी इब्राहिम को दौलतगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ब्राह्मणी टोला दौलतगंज, थाना ठाकुरंगज का रहने वाला है।

गौरतलब है कि लखनऊ पुलिस कमिश्नर के मार्गदर्शन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस अपराधियों को पकड़ने में जुटी है। गुरुवार को ठाकुरगंज पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

युवती का आरोप है कि अक्सर इब्राहिम उसको छेड़ता रहता था, जिससे आजिज होकर युवती ने मंगलवार को छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था।

दस साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

एसआई रविशंकर कश्यप ने बताया कि पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। ठाकुरगंज थाना अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने छेड़खानी से परेशान होकर थाने पर मुकदना दर्ज कराया था। आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version