• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तानों से परेशान कोरोना वॉरियर्स ने जहर खाकर की आत्महत्या, नोट में लिखा…

Desk by Desk
02/11/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Arrested for abetment to suicide

father-son committed suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लॉकडाउन के दौरान कोरोना वॉरियर्स के तौर पर काम करने वाले एक निगमकर्मी को लोगों के ताने इतने नागवार गुजरे कि उसने सुसाइड कर लिया। घटना मध्यप्रदेश के इंदौर के सुभाष नगर पानी की टंकी की है जहां रविवार सुबह एक निगमकर्मी की लाश पड़ी मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जिसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि निगमकर्मी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मौके पर पुलिस पहुंची तो एक सुसाइड नोट मृतक के पास मिला। जिसमे एक कर्मचारी द्वारा की गई मेहनत का दर्द छिपा था।

मृतक निगमकर्मी का नाम जितेंद्र पिता बाबूलाल यादव निवासी कुलकर्णी का भट्टा है। जो सुभाष नगर पानी की टंकी पर वाल्व मेन के पद पर पदस्थ था। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमे मृतक निगमकर्मी ने लिखा है कि उसने कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान जमकर मानव सेवा की है। बावजूद इसके कुछ लोग नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं। इसलिए वो जीना नहीं चाहता है। भगवान उन लोगों को भी खुश रखे जो उसे नीचा दिखा रहे है।

सुल्तानपुर : दो दिवसीय दौरे मेनका गांधी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ

बेहद भावुक सुसाइड नोट के सामने आने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी दी और बताया कि मृतक डिप्रेशन में था और लॉकडाउन में की गई मेहनत का प्रतिफल उसे नहीं मिला। ऐसे में मृतक ने कीटनाशक पीकर जान दे दी।

परदेशीपुरा थाना के उपनिरीक्षक अजय सिंह कुशवाह ने बताया कि मृतक के परिजन किसी कार्यक्रम में ग्वालियर गए हुए थे और मृतक निगमकर्मी जितेंद्र यादव कल रात से ही गायब था। वहीं पुलिस को ये भी जानकारी मिली है मृतक की रात 2 बजे किसी दोस्त से कई बार बात हुई है। फिलहाल उंसने सोसायटी नोट में लिखा है मैंने काम कोरोन काल में बहुत किया है पर उसका प्रीतिफल नहीं मिला।

डॉक्टर भगवान का रूप माना जाता है, तो साधु-संत भगवान के मेसेंजर होते हैं : ब्रह्मचारी

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इंदौर में एक कोरोना वारियर्स की जिंदगी का दुखद अंत चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस की जांच की रडार पर वो लोग भी हैं जो मृतक को नीचा दिखाने की कोशिश करते थे।

Tags: crime newscrime news in hindiLatest Madhya Pradesh News in Hindimp newsSuicide
Previous Post

सुल्तानपुर : दो दिवसीय दौरे मेनका गांधी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ

Next Post

जुमलेबाज की जोड़ी ने बिहार के लोगों का जीवन नर्क बना दिया : सुरजेवाला

Desk

Desk

Related Posts

Tejashwi Yadav
Main Slider

तुम्हारी आंख निकाल लेंगे और जुबान काट लेंगे …तेजस्वी के लिए इस नेता ने मंच से दी धमकी

04/11/2025
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने की घोषणा, डिजिटल एक्स-रे मशीन भी की जाएगी उपलब्ध

04/11/2025
cm yogi
Main Slider

स्नान पर्वों और मेलों के सकुशल आयोजन के लिए ‘स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता’ हो तैयारियों का आधार: मुख्यमंत्री

04/11/2025
Road Accident
Main Slider

तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत; 38 घायल

04/11/2025
Draupadi Murmu
Main Slider

राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग

03/11/2025
Next Post
Randeep Surjewala

जुमलेबाज की जोड़ी ने बिहार के लोगों का जीवन नर्क बना दिया : सुरजेवाला

यह भी पढ़ें

SBI के जोनल ऑफिस में लगी भीषण आग, अहम कागजात जलकर राख़

22/03/2022
Arrested

शादी कर ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

12/10/2022
JP Nadda

बंगाल की समृद्धि और विकास के लिये मतदान करें मतदाता : नड्डा

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version