Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

होंठ फटने की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

lip

lips

मुलायम होंठ (Lips) चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। होंठों की नमी को बरकरार रखने के लिए इनका ख्याल रखना जरूरी है। खासकर सर्दियों में फटे होंठ (Cracked Lips)की समस्या आम होती है। होंठ फटने के और भी कारण हो सकते हैं जैसे होंठ चबाने की आदत भी इसका एक कारण  है। वक्त रहते इन पर ध्यान न देने की वजह से कई बार होंठ इतने फट जाते हैं कि उनसे खून तक निकलने लगता है। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको बताएंगे आसान घरेलू अपाय जिससे आप इस पेरशानी से निजात पा सकें।

अप्लाई करें नारियल का तेल

फटे होंठों पर नारियल का तेल लगाने से आपके होंठ नरम बने रहते हैं। नारियल तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होता है। इस वजह से इसका उपयोग फटे होंठों के घरेलू उपाय के रूप में सालों से लोग करते आ रहे हैं। यह फटे होंठों को मॉइस्चराइज करने के साथ ही उस पर हुए घाव को भी कम करने में मदद कर सकता है।

पेट्रोलियम जेली और शहद के पेस्ट लगाएं

शहद में कई गुण होते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और घाव भरने वाली हीलिंग पावर है, जो होंठ फटने के कारण होने वाले घाव को भरने का काम कर सकता है। त्वचा की खोई हुई नमी को वापस लाने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा पेट्रोलियम जेली को भी होंठ पर लगाना चाहिए। यह रूखे होंठों को नमी देकर उन्हें मुलायम बनाए रख सकती है। शहद और वैसलीन को मिलाकर फटे होंठों पर लगाने से होंठ गुलाबी और नरम बने रहते हैं।

डेड स्किन हटाता है शुगर स्क्रब

चीनी बेहतरीन एक्सफोलिएटर होती है, जो फटे होंठों की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकती है। इससे स्क्रब करने से होंठ की रूखी व परतदार त्वचा से छुटकारा मिल सकता है। इसमें शहद मिक्स करके लगाने से त्वचा मुलायम बनी रहती है। इसके अलावा ऑलिव ऑयल भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें मौजूद ओलिक एसिड त्वचा के अंदर पहुंचकर उसे नम बनाए रखने में सहायता कर सकता है। इन तीनों को मिलाकर बनाया गया स्क्रब होंठ फटने के घरेलू उपाय के रूप में बेहतरीन काम करता है।

होंठों को नम रखता है बादाम का तेल

बादाम के तेल में एमोलिएंट गुण होता है, जो त्वचा को अंदर तक नमी को पहुंचाकर होंठों को कोमल बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही बादाम तेल में त्वचा की रंगत निखारने की क्षमता होती है, जो गहरे काले होंठों को गुलाबी बना सकता है।

फटे होंठ को हील करती है हल्दी 

होंठ फटने की समस्या बढ़ने पर होंठों की परत से खून निकलने और घाव बनने लग जाते हैं। ऐसे में होंठ फटने के घरेलू उपाय करने के लिए हल्दी का उपयोग किया जा सकता है। इसमें वूंड हीलिंग गुण होता है, जो घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। इसके अलावा, मलाई का क्रीमी टेक्स्चर होंठों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।

Exit mobile version