Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पसीने की बदबू से हैं शर्मिंदा, दूर करने के लिए करें ये उपाय

Sweat Smell

Smell of Sweat

गर्मियों के मौसम में पसीना (Sweat) आना आम बात है। पसीना आने से कई तरह की समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। उनमें से एक है अंडरआर्म्स से बदबू आना। इसकी वजह से लोगों के बीच बैठने में काफी शर्मिंदगी होती है। कई लोग इस परेशानी को दूर करने के लिए डिओड्रेंट लगाते हैं। डिओड्रेंट का असर कुछ समय तक ही रहता है।

ऐसे में कुछ अन्य चीजों के भी इस्तेमाल की जरूरत है जो नेचुरल तरीके बदबू (Smell of Sweat) की समस्या को दूर करके आपको तरोताजा महसूस कराते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ छोटे-छोटे उपायों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू से छुटकारा पा सकती हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में…

आलू का टुकड़ा

आलू सुंदरता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। अंडर आर्म्स से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप आलू का एक स्लाइस लें और उससे रब करें। आप चाहें तो इसका पेस्ट बनाकर अंडरआर्म्स पर अप्लाई भी कर सकती हैं। 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर पानी से साफ कर लें। इसके बाद अंडरआर्म्स को कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर आप कपड़े पहन सकती हैं।

टी ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल

एक बाउल में दो चम्मच टी ट्री ऑयल लें और उसमें 2 चम्मच पानी भर दें। इन दोनों इंग्रेडिएंट्स को अच्छी तरह मिक्स करें और फिर स्प्रे बॉटल में भर लें। अब इसे अंडरआर्म्स पर स्प्रे करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद कॉटन बॉल की मदद से उसे साफ कर लें। आप चाहें तो गर्म पानी से धो भी सकती हैं। यही नहीं गर्मियों में नहाते वक्त भी टी ट्री ऑयल पानी में मिक्स कर सकती है।

सेंधा नमक करें इस्तेमाल

पानी में सेंधा नमक मिलाकर नहाने से बदबू की समस्या दूर हो जाती है। हालांकि अंडरआर्म्स से बदबू हटाने के लिए आप इसके साथ लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को भी मिक्स कर सकती हैं। इसके लिए एक बड़े बाउल में पानी लें और उसमें एक चम्मच सेंधा नमक मिक्स करें। अब ऊपर से 4-5 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिक्स करें। नहाने के दौरान इस पानी से अंडरआर्म्स को अच्छी तरह साफ कर लें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद सादा पानी से साफ कर ले। नहाने के बाद अंडर आर्म्स में मॉइश्चराइजर के तौर पर एलोवेरा जेल जरुर लगाएं।

नींबू के छिलकों का इस्तेमाल

नींबू के छिलकों का इस्तेमाल करके भी आप अंडरआर्म्स से आने वली बदबू को दूर कर सकती हैं। कई महिलाएं इसके छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाकर स्टोर कर लेती हैं। अंडरआर्म्स से बदबू को दूर करने के लिए आप एक बाउल में इसका पाउडर लें और उसमें गुलाब जल मिक्स कर दें। अब इसे अंडरआर्म्स में लगाएं और हल्का रब करें। कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से साफ कर लें।

नारियल तेल का इस्तेमाल

आप ​नारियल तेल की मदद से भी अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू को दूर कर सकती है। ऐसे में आप नारियल तेल लें और उससे अंडरआर्म्स की मसाज करें। करीब 5 मिनट तक मसाज करने के बाद 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर नहा लें। नहाने के दौरान इसे अच्छी तरह साफ कर लें। अंडर आर्म्स से बदबू की समस्या दूर होने के साथ-साथ आप पूरे दिन तरोताजा भी महसूस करेंगे।

गुलाबजल

पसीने की बदबू से राहत पाने के लिए गुलाबजल बहुत फायदेमंद है। इसे आप अंडरआर्म्स के आस-पास स्प्रे भी कर सकते हैं या फिर गुलाबजल से रूई के साथ अंडरआर्म्स को साफ कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप नहाने के पानी में थोड़ा-सा गुलाबजल मिला ले तो पसीने की बदबू से राहत मिल सकती हैं।

Exit mobile version