Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ट्रक और टेंपो में भीषण टक्कर, तीन की मौत, छ्ह की हालत गंभीर

accident

accident

बिहार के बेगूसराय में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या (एनएच-31) पर शुक्रवार की दोपहर ट्रक एवं टेंपो की टक्कर में पूजा कर लौट रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए हैं, घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के समीप की है। मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी निवासी आशिक महतों के पुत्र देवेंद्र महतों, शंभू महतों की पत्नी उषा देवी, जोगिंदर महतों की पत्नी विभा कुमारी के रूप में की गई है।

जबकि डीलर शैलेंद्र कुमार की पत्नी उषा देवी, देवेंद्र महतों की पुत्री गुड्डी कुमारी, संजीत महतों के पुत्र मानस कुमार, भोला महतों की पत्नी उषा देवी तथा ड्राइवर लूचो पासवान के पुत्र मनोज पासवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिसमें मनोज पासवान की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है तथा किसी भी समय उसकी मौत हो सकती है।

DRDO के कोविड अस्पताल पहुंचे CM योगी, चिकित्सकीय प्रबन्धन की ली जानकारी

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चौकी गांव से आठ लोग एक टेंपो रिजर्व कर शुक्रवार को खगरिया जिला के सिद्ध शक्तिपीठ मां कात्यायनी स्थान (माय थान) पूजा-अर्चना के लिए गए थे। पूजा करने के बाद दोपहर में सभी लोग लौट रहे थे, इसी दौरान एनएच-31 पर रघुनाथपुर के समीप पहले से खड़ी ट्रक में तेज गति से आ रहे अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी।

जोरदार आवाज सुनते ही दौड़े आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को निकलवा कर साहेबपुर कमाल पीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि शेष का इलाज चल रहा है। लेकिन सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।

‘शूटर दादी’ चंद्रा तोमर की कोरोना ने ले ली जान, मेरठ के अस्पताल में चल रहा था इलाज

इधर, एक साथ तीन लोगों की हुई मौत से गांव में कोहराम मच गया है तथा बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए हैं। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

Exit mobile version