• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिनर में ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर ये डिश, देखें रेसिपी

Writer D by Writer D
12/08/2024
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Soya Chaap Curry

Soya Chaap Curry

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्वाद और सेहत से भरपूर कुछ चटपटा खाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। उत्तर भारत में इसे बहुत पसंद किया जाता हैं। अगर आप रोज-रोज डिनर में एक ही जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होती है। आइए जानते हैं कैसे बनानी हैं घर पर सोया चाप करी (Soya Chaap Curry)।

सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) बनाने की सामग्री

– 4 सोयाबीन चाप स्टिक्स
– बारीक कटा हुआ एक प्याज
– बारीक कटा हुआ एक टमाटर
– एक छोटा चम्मच बारीक कटी अदरक
– बारीक कटी लहसुन की 5 कलियां
– बारीक कटी 2 हरी मिर्च
– आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
– 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
– आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
– स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
– 2 बड़ी इलायची
– एक छोटा चम्मच जीरा
– स्वादानुसार नमक
– तेल जरूरत अनुसार

सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) बनाने की विधि

– गैस पर पानी गर्म करें और सोयाबीन चाप स्टिक्स को नर्म होने के लिए इस गर्म पानी में 2 से 3 घंटे तक डाल कर रख दें।
– गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमें जीरा और बड़ी इलायची का तड़का लगाएं।
– अब प्याज, लहसुन और अदरक डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।
– जब प्याज पककर सुनहरा हो जाए तो पैन में टमाटर, हरी मिर्च और हल्दी डालें।
– टमाटर पकने के बाद इसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
– अब गैस बंद कर दें और ग्रेवी को ठंडा करके मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें।
– इसके बाद ग्रेवी के पेस्ट को पैन में डालकर गैस पर रखें। इसमें सोयाबीन चाप स्टिक्स डालें।
– पैन को ढक दें और 5 से 7 मिनट तक चाप के ग्रेवी में पकाएं।
– गैस बंद करके हरी धनिया पत्तियों से सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) को गार्निश करें। अब गर्मागर्म करी खाने की थाली में परोसें।

Tags: recipeRecipe in Hindisoya chaap curry recipespecial recipe
Previous Post

मॉर्डन आउटफिट में लगाएं इंडियन तड़का, गजरे से मिलेगा खास लुक

Next Post

क्या आपके नाखून भी पड़ जाते है काले, तो ये है उसकी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
Chaitra Purnima
धर्म

चैत्र पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, घर में होगा सुख समृद्धि का वास

01/04/2026
Bleach
फैशन/शैली

ब्‍लीच के बाद चेहरे पर होती है जलन, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

31/03/2026
Cucumber Mocktail
खाना-खजाना

खीरे का सलाद नहीं बनाएं टेस्टी मॉकटेल, नोट करें ये रेसिपी

31/03/2026
Achari paneer tikka
खाना-खजाना

चाय के साथ बनाए ये टेस्टी रेसिपी, शाम बनेगी सुहानी

31/03/2026
Next Post

क्या आपके नाखून भी पड़ जाते है काले, तो ये है उसकी वजह

यह भी पढ़ें

Hercules  Aircraft

IMF की बड़ी सफलता, पहली बार रात में कारगिल में लैंड करवाया हर्क्यूलस विमान

07/01/2024
Supreme Court

सेक्स वर्क को SC ने माना प्रोफेशन, पुलिस-मीडिया के लिए जारी किए सख्त निर्देश

26/05/2022
TC

रेलवे में बनें TC और TTE, जानें क्या है एलिजिबिलिटी

29/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version