Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

काजल लगाते समय आजमाएं ये टिप्स, कजरारे नैनों में खो जाएंगे लोग

Kajal

Kajal

काजल (Kajal) यकीनन आंखों को बेहद खूबसूरत बनाता है। अधिकतर लड़कियां इसे रोजाना के मेकअप में लगाना पसंद करती हैं। आंखों को डिफाइन लुक देने के लिए काजल सबसे बेस्ट है। हालांकि, कई बार लड़कियां काजल लगाते समय कुछ गलतियां कर देती हैं और इसके बारे में उन्हें पता भी नहीं होता। ऐसे में यहां उन गलतियों के बारे में बता रहे हैं जिससे आपको बचना चाहिए। आइए, जानते हैं आकर्षित लुक पाने के लिए काजल (Kajal) लगाते समय आपको किन गलतियों से बचना चाहिए।

अलग रंगों के काजल (Kajal) न लगाना

वैसे तो ज्यादातर लोग काले रंग के काजल (Kajal) को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन अब काजल के अलग-अलग शेड मिलते हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं। लुक बदलने या इंहेंस करने के लिए सफेद या पीच जैसे रंग वाले काजल का इस्तेमाल करें। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए निचली लैश लाइन पर इन रंगों के काजल का इस्तेमाल करें। सॉफ्ट मेकअप लुक के लिए आप आंखों में गहरे भूरे रंग का काजल लगा सकती हैं।

ऊपरी लैश लाइन पर न लगाना

काजल (Kajal) को कई तरह से लगाया जाता है और कोशिश करें कि उसे सही तरह से लगाएं। तभी लुक इंहेंस हो पाएगा। ज्यादातर लड़कियां अक्सर इसे वॉटरलाइन पर लगाना ही पसंद किया जाता है। अपनी आंखों को ज्यादा खुला दिखाने के लिए इसे अपनी ऊपरी लैश लाइन पर भी लगाएं।

आंखों के आकार पर ध्यान न देना

अगर आप अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो काजल (Kajal) लगाने पर आंखों के आकार पर ध्यान दें। अगर आप वॉटरलाइन पर काजल की मोटी लाइन लगाती हैं तो इससे आपकी आंखें छोटी दिख सकती है। अगर आपकी आंखें गहरी हैं, तो ऊपरी लैश लाइन पर काजल का गाढ़ा स्ट्रोक लगाएं। काजल लगाने के बाद अगर आप आकर्षित लुक पाना चाहती हैं तो अपनी आंखों के आकार को समझें।

Exit mobile version