• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मियों में गुलाबी निखार के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खें

Writer D by Writer D
20/06/2024
in Main Slider, फैशन/शैली
0
glowing skin

glowing skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेहरे पर निखार और गुलाबी रंगत (Glow)  सभी चाहते हैं और इसे पाने के लिए महिलाएं महंगी से महंगी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। जब भी बाहर जाना हो या पार्टी में जाना हो, चेहरे को गुलाबी निखार देने के लिए महिलाएं मेकअप की मदद भी लेती हैं। चेहरे पर निखार और गुलाबी रंगत लाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप हमेशा महंगे फेशियल और ब्यूटी क्लीनिक का सहारा लें। केमिकल बेस्ड मेकअप और प्रोडक्ट्स स्किन को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आप अपने गालों को नेचुरल तरीके से गुलाबी (Glow) बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन देसी उपायों के बारे में…

चीनी से सुंदरता

गालों को गुलाबी बनाने में चीनी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गुलाबी गाल पाने के लिए आप थोड़ी से चीनी में गुलाब जल के कुछ बूंद मिला लें। फिर इससे गालों पर मसाज करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसमें थोड़ा नारियल का तेल मिला लें। मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने से आपके गाल गुलाबी हो जाएंगे।

चुकंदर से सुंदरता

गुलाबी गाल पाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल सालों से किया जाता रहा है तो क्यों ना आप भी इसे ट्राय करें। एक मीडियम साइज के चुकंदर से जूस निकाल लें। इसे गाढ़ा करने के लिए थोड़ा गर्म कर लें। इसमें एक बड़ा चम्मच गुलाब जल मिला लें। आप इसे गाढा करने के लिए इसमें ग्लिसरीन भी मिला सकते हैं। अब इस मिक्स्चर को एक कंटेनर में स्टोर कर लें। इसे फ्रिज में रखें ताकि आप इसे अधिक समय तक इस्तेमाल कर सकें। अब जब भी आपको गुलाबी गाल चाहिए तो इसे गालों पर लगाएं।

केले से सुंदरता

केला और दूध की मदद से फेस पैक बनाने के लिए आप आधे केले को अच्छी तरह मैश कर लें। इसके बाद इसमें चौथाई कप दूध और एक चम्मच शहद मिला लें। दूध न होने पर आप इसमें गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाने के बाद चेहरा पानी से धो लें।

मसूर दाल से सुंदरता

गालों को गुलाबी बनाने में मसूर की दाल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मसूर की दाल का फेस पैक वालों को गुलाबी बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप 2 चम्मच भीगी मसूर दाल में एक चम्मच दही और 3 चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें, पूरे चेहरे पर इस पेस्ट को लगा लें। सूखने के बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। ऐसा करने से आपको असर जल्द ही दिखेगा।

गुलाब की पंखुड़ियों से सुंदरता

गुलाब की पंखुड़ियों को बरसों से गुलाबी रंगत पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। तो इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को दो से तीन मिनट के लिए कच्चे दूध में भिगो दें। उसके बाद इसे हाथों से मसलते हुए चेहरे पर लगाएं। अच्छी तरह लगाने के बाद 5-10 मिनट लगा रहने दें फिर स्क्रबिंग करते हुए निकाल लें। चेहरे को गुलाबी रंगत तो मिलेगी ही साथ ही स्किन बेबी सॉफ्ट हो जाएगी।

Tags: beautiful skinface beautyfair skinhome remedies to get beautiful skinsimple beauty tipsSkin Care Tips
Previous Post

पैरों की बदबू से है शर्मिंदा, तो अपनाएं यह तरीका

Next Post

मेयोनीज से बेजान बालों को मिलेगी चमक, ऐसे करें इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

fashion tips
फैशन/शैली

छोटी हाइट की लड़कियों के फैशन टिप्स, मिलेगा स्टाइलिश लुक

06/05/2026
plastic bag
फैशन/शैली

प्लास्टिक में खाना खाने के होते है ये नुकसान

06/05/2026
AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा

05/05/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: धामी

05/05/2026
Next Post
hair

मेयोनीज से बेजान बालों को मिलेगी चमक, ऐसे करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

NIA

गैंगस्टरों पर शिकंजा, 60 ठिकानों पर NIA के ताबड़तोड़ छापे

12/09/2022
Road Accident

ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन की दर्दनाक मौत

12/11/2022
Realme V23i

धाकड़ प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Realme V23i 5G, फीचर्स उड़ा देंगे होश

15/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version