• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समय से पहले सफ़ेद बालों को काला करने के लिए आजमाए ये नुस्खें

Writer D by Writer D
13/07/2024
in फैशन/शैली
0
White Hair

White Hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि बढ़ते प्रदूषण और स्ट्रेस की वजह से बालों की सेहत खराब होती जा रही हैं और इससे जुड़ी कई परेशानियां सामने आ रही हैं। चिंता तो तब बढ़ जाती हैं जब उम्र से पहले ही आपके सफ़ेद बाल (White Hair) आने लग जाए। कोई भी अपनी उम्र से बड़ा दिखना पसंद नहीं करता हैं फिर वो चाहे पुरुष हो या महिला।

ऐसे में सभी अपने बालो की सफेदी (White Hair) दूर करने के लिए बाजार में मौजूद केमिकल युक्त उत्पादों पर विशवास दिखाते हैं जो कई बार नुकसान का कारण भी बनते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से समय से पहले सफ़ेद होने लगे बालों (White Hair) को काला बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

नारियल का तेल

हर रोज आपको सोने से पहले अपने बालों को थोड़ी देर तक नारियल के तेल से मसाज करनी होगी। इसके बाद सुबह उठ कर अपने बालों को धो लें। इस रेमेडी से धीरे-धीरे आपको सफेद बालों (White Hair) की समस्या का हल मिल जायेगा। आपके बाल काले होना भी शुरू हो जायेंगे।

अदरक

इस रेमेडी के लिए आपको रोजाना एक चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक को कस कर खाना है। इसके बेहतर नतीजे देखने के लिए इसे रोजाना ट्राई करें।

मेहंदी और नारियल तेल

आप कुछ पत्तियां मेहंदी की लें और इसे धूप में एक दिन सुखा लें। अब 4 चम्मच नारियल तेल को उबाल लें और इसमें मेहंदी की पत्तियां डाल दें। जब तेल में रंग दिखने लगे तो इसे गैस से उतारें और गुनगुना होने पर बालों में लगाएं और मालिश करें। एक घंटे बाद बालों को धो लें।

आंवला

आपने आंवला के बालों के लिए लाभों के बारे में तो सुना ही होगा। आपको आधा लीटर पानी लेना है और उसमें दो चम्मच आंवला पाउडर और एक से दो चम्मच नींबू का रस मिलाना है। इन सभी इंग्रेडिएंट्स को अच्छे से ब्लेंड कर लेंइसे एक प्राकृतिक शैंपू के रूप में प्रयोग करें।

आम

आम गर्मियों के दौरान बहुत स्वादिष्ट भी लगता है। ठंडा आम खाने से हमारा सारा स्ट्रेस भी गायब हो जाता है। लेकिन आम का प्रयोग करके आप आम का एक हेयर पैक भी बना सकती हैं। इसमें आपको एक से दो कच्चे आम, कुछ आम की पत्तियां हेयर ऑयल की आवश्यकता होगी। सभी इंग्रेडिएंट्स को एक साथ मिक्स कर देना है। अपने मन पसंद हेयर ऑयल में इस पेस्ट को मैश करके धीरे धीरे मिलाते रहे। इस पेस्ट को नहाने से पहले अप्लाई करें और फिर सिर धो लें।

कलौंजी और ऑलिव ऑयल

सफेद बालों (White Hair) को काला करने करने के लिए आप कलौंजी का तेल और ऑलिव ऑयल का प्रयोग करें। इसके लिए 1 बड़े चम्मच कलौंजी में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डाल दें। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं और अच्छे से मालिश करें। एक घंटे बाद शैंपू कर लें।

प्याज

यह सबसे सिंपल और आसान तरीका है। जिसे आप बहुत ही कम समय के अंदर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको केवल प्याज की जरूरत होती है। चाहे तो आप प्याज की ग्रेवी बना कर इसके पल्प को बालों पर अप्लाई कर सकती हैं या फिर आप प्याज का रस निकाल कर अपने बालों पर स्प्रे कर सकती हैं। जिससे आप के बालों को विकास में भी मदद मिलेगी और वह काले भी बनेंगे

मेहंदी और सरसों का तेल

आयुर्वेद के अनुसार, सरसों के तेल का इस्तेमाल गंजापन दूर करने के लिए भी किया जाता है। सरसों के तेल में हिना यानि मेहंदी की पत्तियों को पकाकर उसका मिश्रण लगाने से भी बालों की सफेदी दूर होती है। इसके लिए गैस पर एक लोहे की कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें सरसों का तेल डालें। तेल को गरम करें। गैस की आंच को धीमी कर दें और फिर उसमें हिना पावडर डालें। तेल में उबाल आने तक उसे पकाएं और लगातार चलाती रहें। जब तेल पूरी तरह से काला हो जाए और मेहंदी उसमें घुल जाए तब गैस बंद कर दें। तेल वाली कढ़ाई को 1 घंटे के लिये ढंक कर रख दें। फिर जब तेल ठंडा हो जाए तब उसे छान कर एक शीशी में भर लें। आपका सरसों का तेल तैयार है, इससे मसाज करें।

गाजर

यह भी बिल्कुल पूरी तरह से घरेलू इलाज है। आपके बालों के लिए बहुत लाभदायक भी। इसके लिए आपको केवल कुछ गाजर लेनी है और इनको मिक्सी में पीस लें।पीसने के बाद जूस को अलग कर दें और पल्प को अलग। अब इस जूस को रोजाना सुबह उठने के बाद पी लें। जो लेडीस इस तरीके का पालन करते हैं उन्हें नेचुरल रूप से काले और थिक बाल मिलते हैं।

आंवला और नारियल तेल

आंवले में कोलेजन बढ़ाने की क्षमता होती है जबकि इसमें विटामिन सी और आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों के लिए सबसे उपयोगी तत्वों में से एक है। जबकि नारियल तेल भी बालों के बेहतर ग्रोथ और स्मूथ टेक्सचर के लिए बहुत ही यूजफुल है। आप 3 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं और एक पैन में रखकर गर्म करें। इसके बाद इसे ठंढाकर आप बालों की जड़ों में लगाएं और मसाज करें। बेहतर होगा कि आप इसे रातभर छोड़ दें और सुबह बालों को शैंपू से धो लें।

Tags: beauty hacksBeauty tipshair black for long
Previous Post

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इस मसाले का पानी

Next Post

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
फैशन/शैली

घने-लंबे बालों का सपना होगा पूरा, ट्राई करें ये मैजिकल तेल

13/02/2026
glowing skin
फैशन/शैली

चेहरे पर न लगाएं ये चीजें, स्किन हो जाएगी खराब

13/02/2026
Dahi Aloo
खाना-खजाना

खाने को देंगे बेहतरीन जायका, मिनटों में हो जाएंगी तैयार

13/02/2026
makeup
फैशन/शैली

वैलेंटाइन डे पर करें ये ट्रेंडी मेकअप टिप्स, पार्टनर हो जाएगा फिदा

13/02/2026
Valentine's Day
फैशन/शैली

वैलेंटाइन डे पर इन गिफ्ट से करें अपनी फीमेल पार्टनर को खुश

13/02/2026
Next Post
Garlic Bread Roll

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

यह भी पढ़ें

lockdown

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण जानें दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र, गुजरात और मध्‍य प्रदेश में लागू किए गए नए नियम

21/11/2020
Farmer dies after being hit by train

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बालक की मौत

30/09/2021
Electrocution

खंभे पर फॉल्ट ठीक कर रहा था लाइन मैन, बिजली घर से चालू कर दी सप्लाई, करंट लगने से मौत

23/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version