Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घनी और काली आईब्रो के लिए ट्राई करें ये मास्क

eyebrows

eyebrows

घनी और काली आईब्रो (Eyebrows) किसी साधारण से चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। सिर्फ आईब्रो की शेप देकर ही चेहरा का लुक चेंज हो जाता है। इसलिए अधिकतर महिलाएं और लड़कियां भले ही फेशियल आदि न कराएं पर आईब्रो (Eyebrows) की शेप जरुर कराती है।

ताकि उनका चेहरा खूबसूरत दिखे। वहीं जिन महिलाओं के चेहरे पर बहुत ही लाईट आईब्रो होती है या नजर नहीं आती तो उनका चेहरा में कुछ अधूरापन नजर आता है इसके लिए महिलाएं आईब्रो पेंसिल का भी इस्तेमाल करती है, ताकि उनके चेहरे और आंखों के खूबसूरत नजर आएं। आज हम आपको ऐसे पैक के बारे में बताने जा रहे है जिसे आईब्रो पर लगाने से वह घनी और काली नजर आएंगी।

इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच कॉफी पाउडर ले लें। फिर इसमें आधा चम्मच शहद और चार या पांच बूंदे ऑलिव ऑयल की डाल लें। इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।

अब अपने चेहरे को साफ कर लें। इसके बाद इस मास्क को दोनो आईब्रो (Eyebrows) पर लगा लें। 20 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। फिर  ठंडे पानी की मदद से आइब्रोज को धोकर साफ कर लें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस नुस्खे को हफ्ते में करीब 3 बार लगा सकती हैं।

Exit mobile version