• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बजट के बाद शेयर बाजार में उथल-पुथल, सेंसेक्स इतने अंक लुढ़का

Writer D by Writer D
24/07/2024
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market)  में आज लगातार उतार-चढ़ाव होता नजर आ रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों सूचकांक दबाव में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद से ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही‌। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.17 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी लाइफ, टाटा मोटर्स, आईटीसी, टेक महिंद्रा और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 3.14 प्रतिशत से लेकर 1.86 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, नेस्ले, बजाज फिनसर्व और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 2.61 प्रतिशत से लेकर 1.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market)  में 2,216 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,783 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 433 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

‘… अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो’, विधानसभा में नीतीश कुमार ने फिर खोया आपा

बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) आज 85.66 अंक की कमजोरी के साथ 80,343.38 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर करीब 90 अंक की मजबूती के साथ 80,519.58 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इसने दोबारा लाल निशान में 80,087.29 अंक के स्तर तक गोता लगा दिया‌। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 133.14 अंक की कमजोरी के साथ 80,295.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स (Sensex) की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 34.10 अंक की कमजोरी के साथ 24,444.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में लगातार उतार-चढ़ाव होता। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 24,504.25 अंक तक पहुंच गया। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 24,373.45 अंक तक गोता भी लगाया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 29.95 अंक की गिरावट के साथ 24,449.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 73.04 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,429.04 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 30.20 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,479.05 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness news in hindiniftysensexSensex opening bellshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

‘… अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो’, विधानसभा में नीतीश कुमार ने फिर खोया आपा

Next Post

लखनऊ कचहरी में विद्युत कटौती, अधिवक्ताओं में आक्रोश

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोना की चमक हुई कम, चांदी ने भी खोई रंगत

06/05/2026
Main Slider

SelectUSA Summit 2026 : भारतीय कंपनियों ने किया 20.5 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश

06/05/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक फीकी, चांदी के भाव स्थिर

05/05/2026
share market
Business

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में उछले शेयर बाजार

04/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

28/04/2026
Next Post
power cut in Lucknow court

लखनऊ कचहरी में विद्युत कटौती, अधिवक्ताओं में आक्रोश

यह भी पढ़ें

Suicide

सूदखोरों से परेशान हेड मास्टर ने जहर खाकर की आत्महत्या

01/07/2021

CM योगी ने ट्रायल रन के साथ मेट्रो में किया सफर, प्रथम यात्री के रूप में बनाया रिकॉर्ड

10/11/2021
Singer and actor Rishabh Tandon passes away

असरानी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को फिर झटका, दिग्गज सिंगर का निधन

22/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version