Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टीवी के सितारों ने शेयर की अपनी तस्वीरें

TV stars share their pictures on International Yoga Day

TV stars share their pictures on International Yoga Day

आज 21 जून को पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। अब इस मौके पर टीवी स्टार्स भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा हैं। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर योग करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की है और फैंस को फिट रहने का फॉर्मूला भी बताया है। जिनमें से कुछ के नाम इस प्रकार हैं।

धीरज धूपर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टीवी एक्टर धीरज धूपर ने पत्नी संग योगासन करते हुए फोटो शेयर की हैं। जिसमे दोनों एक दूसरे संग रोमांटिक भी नजर आ रहे हैं।

करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना ने योगासन करते हुए अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और स्वस्थ रहने की कामना की।

मौनी रॉय

मौनी रॉय अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक के लिए भी काफी मशहूर हैं। इस दिन पर मौनी ने अपनी योग करते हुए तस्वीर शेयर की हैं। मौनी के रोजाना के व्‍यायाम में पहले भी योग शामिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवास पर हाथों में चूडियां पहन यामी गौतम ने किया योग

किश्वर मर्चेंट

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट इन दिनोंं प्रेग्नेंट हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर शेयर की हैं जिसमे वो योग करती नजर आ रही है।

कविता कौशिक

एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी इस खास मौके पर एक तस्वीर पोस्ट की हैं। इस तस्वीर में कविता अलग-अलग योग आसन करती नजर आ रही है। इ इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- आज कोई फैंसी उद्धरण नहीं है, बस यह तथ्य कि योग आपका सबसे अच्छा दोस्त है। आपको मजबूत बनाता है, आपको हमेशा स्वस्थ कंपनी में व्यस्त रखता है, और अधिक जगहों पर एक मीठा दर्द होने के साथ-साथ बहुत मजेदार है, और समय आने पर आपका सबसे बड़ा समर्थन होगा।

गुरमीत चौधरी

टीवी कपल गुरमीत चौधरी ने भी अपने फैन्स को योग दिवस की बधाईयां दी हैं। इस मौके पर एक्टर ने तस्वीर शेयर की है जिसमे वो योगा पोज करते नजर आ रहे है। इसका कैप्शन में उन्होंने लिखा है- योगा से ही होगा।

आमना शरीफ

आमना शरीफ ने अपनी फिगर को मेंटेन रखने के लिए रोज योगा करती हैं। इस खास दिन के मौके पर भी उन्होंने कई फोटो शेयर की है, जिसमे वो एक के बाद एक कई योगासन की करती दिखाई दे रही है।

 

Exit mobile version