Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन मिट्टी में मिल जाएगा ट्विन टावर, बिल्डिंग में लगेगा इतने हजार किलो विस्फोटक

Blaster Chetan Dutta

twin tower

नोएडा। सेक्टर-93ए, नोएडा में सुपरटेक  के ट्विन टावर (Twin Tower) को गिराने के वक्त और उसमे इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक (Explosive) की मात्रा पर भी आखिरी मुहर लग चुकी है। टावर (Twin Tower) में 99 फीसद काम पूरा हो चुका है। टावर के पिलर में वी शेप के होल करने का काम भी पूरा हो चुका है।

21 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे ट्विन टावर (Twin Tower) को गिरा दिया जाएगा। दोनों टावर को गिराने के लिए कुल 3.5 हजार किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा। दो अगस्त से टावर में विस्फोटक लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 150 की दूरी से टावर में विस्फोट किया जाएगा।

ऐसे लगाया जाता है विस्फोटक

विस्फोटक भरे जाते हैं। कॉलम और बीम को वी शेप में काटा जाता है। फिर उसके अंदर विस्फोटक की छड़ रख दी जाती है। विस्फोटक ग्राउंड फ्लोर से लेकर 1 और 2 फ्लोर तक तो लगातार विस्फोटक रखा जाता है। लेकिन उसके बाद 4-4 फ्लोर का गैप देकर जैसे दूसरे के बाद 6 पर और उसके बाद 10, 14, 18 और 22वें  विस्फोटक भरा जाएगा। सूत्रों की मानें तो इसके लिए पूरी बिल्डिंग में करीब 7 हजार छेद किए जाएंगे।

CAA-NRC प्रोटेस्ट का चेहरा रही उजमा परवीन पर फायरिंग, बाल-बाल बची

सुपरटेक ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने के दौरान सिर्फ तकनीशियनों को ही जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं होगी। दोनों टावर में करीब 15से 17 दिन तक विस्फोटक लगाने का काम चलेगा। इस दौरान दोनों टावर की सुरक्षा स्थानीय पुलिस के हवाले रहेगी। टावर गिराने में कुल 3.5 हजार किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा। टावर में हर रोज सिर्फ उतना ही विस्फोटक लाया जाएगा जितना एक दिन में लगाया जा सके। बाकी के स्टाक को टावर से अच्छी खासी दूरी पर रखा जाएगा।

ट्विन टावर (Twin Tower) गिराने से पहले किए गए हैं यह 6 बड़े काम

>> ट्विन टावर के आसपास मौजूद कुछ टावर्स का 100 करोड़ रुपये का बीमा कराया गया है।

>> ट्विन टावर और अन्य टावर्स के बीच कंटेनर की दीवार बनाई जाएगी, जिससे मलबा उन पर न गिरे।

>> जीओ फाइबर क्लाथ का जाल लगाया जाएगा। इससे तेज आवाज और धूल दूसरे टावर्स तक नहीं जाएगी।

>> आसपास के टावर्स की वाइब्रेशन क्षमता और विस्फोट के वाइब्रेशन की जांच की गई है।

>> धूल के गुबार से बचाने के लिए फायर टेंडर और दूसरे तरीकों से पानी छिड़कने में मदद ली जा सकती है।

>> 21 अगस्त को विस्फोट वाले दिन एमरॉल्ड टावर के साथ ही पार्किंग भी खाली कराई जाएंगी।

Exit mobile version