Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ट्विंकल खन्ना ने ऐसे सेलिब्रेट किया ‘द बिग ब्वॉय’ अक्षय कुमार का बर्थडे

akshay- twinkkle

ट्विंकल खन्ना अक्षय कुमार

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज स्कॉटलैंड में अपना बर्थडे सेलिब्रिट कर रहे हैं। बर्थडे के दिन भी एक्टर काम में व्यस्त हैं। लेकिन पत्नी ट्विंकल खन्ना ने उनके लिए खास सरप्राइज प्लान किया था। सेट पर केक के साथ ट्विंकल खन्ना पहुंचीं और अक्षय कुमार का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसकी कुछ तस्वीरें ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने बेटी नितारा के कार्ड की फोटो भी शेयर की है, जो उन्होंने अपने पापा अक्षय कुमार के लिए बनाया है।

रिया चक्रवर्ती को लगा झटका, सेशंस कोर्ट ने कल तक के लिए रखा फैसला सुरक्षित

फोटो शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना लिखती हैं, ‘छोटा-सा सेलिब्रिशेन द बिग ब्वॉय के बर्थडे के लिए।’ आज अक्षय कुमार के जन्मदिन के मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें विश किया। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर क्यूट मैसेजेज लिखे। अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आसानी से 100 से 200 करोड़ रुपए कमा लेती है। अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले सितारों में शुमार हैं।

बर्थडे के मौके पर अक्षय कुमार ने फिल्म बेलबॉटम से उनका लुक शेयर किया है। फोटो में अक्षय कुमार दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में अक्षय कुमार का यह लुक 80 के दशक का है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

Exit mobile version