Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, एम्स के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

नई दिल्ली। एम्स दिल्ली के सर्वर पर साइबर अटैक (Cyber Attack) के बाद अब केंद्र के एक और मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक (Hacked) हो गया। हैकर्स ने गुरुवार सुबह केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया। सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट इस मामले की जांच में जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल सुबह हैक किया गया था। अब यह ठीक हो गया है। मंत्रालय का ट्विटर हैंडल ऐसे वक्त पर हैक हुआ, जब हाल ही में एम्स दिल्ली के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था।

एम्स के सर्वर पर हुआ साइबर अटैक

एम्स का सर्वर 23 नवंबर की सुबह 7 बजे से डाउन हुआ था। 24 घंटे बाद भी सर्वर ठीक नहीं हो पाने के बाद एम्स के अफसरों ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था। एम्स की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इस मामले को दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन (IFSO) यूनिट को सौंप दिया गया था।

12 घंटे बाद दिल्ली एम्स का सर्वर हुआ बहाल

एम्स ने 29 नवंबर को बयान जारी कर बताया था कि डेटा सर्वर पर बहाल कर दिया गया है। सेवाओं को बहाल करने से पहले नेटवर्क को सैनिटाइज किया जा रहा है। अस्पताल सेवाओं के लिए डेटा वॉल्यूम और बड़ी संख्या में सर्वर/ कंप्यूटर के कारण प्रक्रिया में कुछ समय लग रहा है। साइबर सुरक्षा के लिए उपाय भी किए जा रहे हैं। आउटपेशेंट इन-पेशेंट, लैब समेत सभी अस्पताल सेवाएं मैनुअल मोड पर चलती रहेंगी।

Exit mobile version