Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Twitter ने एक घंटे तक ब्लॉक किया रविशंकर का अकाउंट, बताई यह वजह

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया ट्विटर ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट ब्लॉक रखा। ट्विटर ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि रविशंकर प्रसाद ने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। हालांकि बाद में ट्विटर ने चेतावनी देते हुए रविशंकर प्रसाद अकाउंट फिर से खोल दिया।

मंत्री का ट्विटर अकाउंट लगभग एक घंटे तक लॉक रहा। इसके पीछे ट्विटर ने दलील दी है उन्होंने ट्विटर की पॉलिसी का उल्लंघन किया है। लगभग एक घंटे के बाद उनके अकाउंट को कंपनी ने अनलॉक कर दिया। हालांकि ट्विटर ने अभी तक स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। हमने ट्विटर से जवाब मांगा है।

अब ऐसा लगता है कि भारत में ट्विटर की मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी। क्योंकि रविशंकर प्रसाद पहले भी ट्विटर के नियमों को डबल स्टैंडर्ड बता चुके है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका में ट्विटर अलग नियम मानता है, लेकिन भारत के लिए ये अलग है। अकाउंट लॉक होने के बाद अब ट्विटर और सरकार के बीच तनातनी और भी बढ़ सकती है।

मास्क नहीं पहनने पर बैंक के गार्ड ने ग्राहक को मारी गोली, गिरफ्तार

Twitter का स्क्रीनशॉट रविशंकर प्रसाद ने पहले Koo ऐप पर शेयर किया। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। उन्होंने कहा है कि घंटे भर के लिए ट्विटर ने उनके अकाउंट को लॉक करके रखा है।

रविशंकर प्रसाद ने अपने ट्वीट में कहा है कि ट्विटर द्वारा किया गया ये ऐक्ट कानून का उल्लंघन है। ट्विटर थ्रेड में उन्होंने कहा है कि ट्विटर की मंशा सही नहीं है और अब ये समझ आ गया कि क्यों नहीं ट्विटर IT Rules को मानना चाहता है।

Exit mobile version