• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत का गलत नक्शा दिखाना Twitter को पड़ा भारी, MD के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Writer D by Writer D
29/06/2021
in Main Slider, Tech/Gadgets, क्राइम, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच तनाव जारी है। इस बीच ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर भारत का जो नक्शा दिखाया, उसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को शामिल नहीं किया। आरोप है कि ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग देश के तौर पर दिखा दिया। हालांकि, ट्विटर ने ये गलत नक्शा हटा लिया है। लेकिन उसकी इस हरकत के खिलाफ़ यूपी में केस दर्ज हो गया है।

यूपी के बुलंदशहर में बजरंग दल के एक नेता की शिकायत पर ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी के खिलाफ़ भारत का गलत नक्शा दिखाने के लिए आईपीसी की धारा 505 (2) और आईटी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, ट्विटर के करियर पेज पर Tweep Life सेक्शन में वर्ल्ड मैप है, जहां से कंपनी ये दर्शाती है कि दुनिया भर में ट्विटर की टीम है। इस मैप में भारत भी है, लेकिन भारत का नक्शा विवादित दिखाया गया था। इसे बाद में दुरुस्त कर लिया गया लेकिन तब तक बवाल मच चुका था।

जम्मू मिलिट्री स्टेशन के पास देर रात देखा गया एक और ड्रोन

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ट्विटर ने भारत के नक्शे को गलत तरीके से पेश किया है। इससे पहले भी लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया था। हालांकि बाद में इसे ठीक कर लिया गया था।

वहीं, केंद्र सरकार खुले तौर पर ट्विटर के विरोध में आ चुकी है। आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि ट्विटर भारत को लेकर दोहरा रवैया रखता है. ट्विटर की मंशा ठीक नहीं लगती है।

यही नहीं पिछले हफ्ते कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर रविशंकर प्रसाद का अकाउंट कंपनी ने एक घंटे के लिए लॉक कर दिया। इसको लेकर भी खूब हंगामा हुआ था।

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम, फाटफट चेक करें अपने शहर के रेट

इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति ने फेसबुक इंडिया और गूगल इंडिया को तलब किया है। बैठक नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और सोशल मीडिया और ऑनलाइन समाचार मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। ये बैठक मंगलवार (29 जून) शाम चार बजे होगी।

Tags: case filed against MDNational newsRavishankartwitterTwitter MD Manish Maheshwari
Previous Post

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम, फाटफट चेक करें अपने शहर के रेट

Next Post

दो सपा नेताओं को पुलिस ने बैठाया थाने में, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
Next Post

दो सपा नेताओं को पुलिस ने बैठाया थाने में, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

LoC

LoC पर घुसपैठ कर रहे 7 पाकिस्तानी ढेर, कुख्यात BAT के आतंकी भी शामिल

07/02/2025
Charanjit Singh Channi

पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी, राहुल गांधी ने दी बधाई

20/09/2021
Zahid Beg

सपा विधायक ने कोर्ट में किया सरेंडर, इस मामले में बनाए गए हैं आरोपी

19/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version