Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Twitter लेकर आया है फेसबुक जैसा ही रिएक्शन फीचर

Facebook Twitter

Facebook Twitter

Twitter अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसको लेकर Twitter कई नए फीचर्स पर ध्यान दे रहा है। अब एक नई खबर आ रही है उसके अनुसार माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter सोशल मीडिया कंपनी Facebook के रिएक्शन फीचर पर काम कर रहा है।

इसको लेकर रिसर्चर Jane Manchun Wong ने जानकारी दी हैं। Jane Manchun Wong Twitter के आने वाले फीचर पर जानकारी शेयर करती रहती है। उनके अनुसार नए रिएक्शन फॉर्मेट में Cheer, Hmm, Sad और Haha के ऑप्शन्स दिए जा सकते हैं। Twitter पर अभी सिर्फ लाइक करने का ऑप्शन दिया जाता है। कहा जा रहा है इस फीचर को Twitter कई दिन से टेस्ट कर रहा है। Facebook पर मौजूद Angry रिएक्शन की जगह Twitter पर Hmm का रिएक्शन दिया जा सकता है।

Xiaomi ने यूजर्स को दिया तोहफा, अब मात्र 8 मिनट में चार्ज करें स्मार्टफ़ोन

फेसबुक पर इन इमोजी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वजह से माना जा सकता है Twitter पर भी इस फीचर को पसंद किया जाएगा। इससे पहले फेसबुक पर पोस्ट को सिर्फ लाइक करने का ऑप्शन दिया जाता था। इस वजह से कई बार किसी की फीलिंग या सच्चे रिएक्शन का पता नहीं चल पाता था। अब इस फीचर के आने के बाद लोगों के पास फनी पोस्ट पर Haha या किसी उदास होने वाले पोस्ट पर वो Crying का रिएक्शन दे सकते हैं। कहा जा रहा है ये फीचर लॉन्च होने के बाद ट्विटर पर भी हिट साबित हो सकता है।
अभी हाल ही में ट्विटर ने कई फीचर्स ऐड किए हैं। इसमें Spaces, Fleet और Tip Jar जैसे फीचर्स को ऐड किया गया है. कुछ दिन पहले ट्विटर ने ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई करने का फीचर जारी किया था। इसे बाद में फिलहाल कंपनी ने हटा लिया है।

 

Exit mobile version