Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुनियाभर में डाउन हुआ Twitter, हजारों यूजर्स परेशान

Twitter

Twitter

शनिवार को Twitter वैश्विक स्तर पर डाउन हो गया। इसके बाद हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि Twitter उनके ट्वीट को रीफ्रेश नहीं कर रहा है।

यह तीसरी बार है जब एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद Twitter डाउन हुआ है। कुछ यूजर्स अपनी परेशानी के बारे में दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सूचनाओं को शेयर कर रहे हैं।

ऑनलाइन सेवाओं में व्यवधानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने कहा कि सवा आठ बजे लगभग 4,000 उपयोगकर्ताओं ने Twitter में आ रही समस्याओं की शिकायत की। हालांकि कंपनी ने अब तक आउटेज पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

खेल-खेल में डेढ़ साल के बच्चे का सिर पतीली फंसा, वेल्डिंग मिस्त्री बना मसीहा

Twitter डाउन होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले छह मार्च कोTwitter को कई गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि लिंक ने काम करना बंद कर दिया। कुछ यूजर लॉग इन करने में असमर्थ थे और कुछ के लिए इमेज लोड नहीं हो रही थी। फरवरी में भी ट्विटर की सर्विस घंटों डाउन रही थी जिसमें यूजर्स न तो डायरेक्ट मैसेज पढ़ पा रहे थे और न ही पोस्ट अपडेट कर पा रहे थे।

Exit mobile version