Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिक गई Twitter की नीली चिड़िया, जानें कितने में हुआ सौदा

Twitter's blue bird got a new owner

Twitter's blue bird got a new owner

ट्विटर को आज भी कई लोग नीली चिड़िया (Blue Bird) के नाम पर ही जानते हैं। लेकिन जब से इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को एलन मस्क ने टेकओवर किया तो उन्होंने इस पर कई बड़ बदलाव किए। यहां तक की ट्विटर का नाम और लोगों दोनों को मस्क ने बदल डाला। इसका नाम बदल कर एक्स कर दिया। अब अमेरिका के सेन फ्रेंसिस्को के हेडक्वार्टर पर लगे नीली चिड़िया (Blue Bird) वाले आइकॉनिक Logo की भी बोली लग गई है।

नीलामी करने वाली कंपनी के पीआर के मुताबिक, नीली चिड़िया (Blue Bird) को34 हजार 375 डॉलर (करीब 30 लाख रुपये) में नीलाम किया गया है। इस ब्लू चिड़िया का वजन करीब 254 किलो है। ये 12 फीट लंबा, 9 फीट चौड़ा आइकन है। फिलहाल इस चिड़िया के खरीददार की पहचान नहीं बताई गई है।

चिड़िया (Blue Bird) ही नहीं इन चीजों की भी हुइ नीलामी

नीली चिड़िया की नीलामी के अलावा एपल-1 कंप्यूटर की करीब 3.22 करोड़ रुपये (3।75 लाख डॉलर), स्टील जॉब्स की तरफ से साइन किए गए एपल के एक चेक की करीब 96.3 लाख रुपये (1,12,054 डॉलर) में नीलाम किया गया है।

फर्स्ट जेनरेशन सील्ड पैक 4GB आईफोन को 87 हजार 514 डॉलर में सेल किया गया। ब्लू बर्ड (Blue Bird) लोगो अब माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स का हिस्सा नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया में जिस तरह से Apple या Nike की पहचान बनी हुई है। उसी तरह ट्विटर को नीली चिड़िया से पहचाना जाता है।

Exit mobile version