Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुल्हन के भाई पर गोली चलाने वाले दो गिरफ्तार

arrested

arrested

बांदा। छह साल पहले नाबालिग लड़की को जिस युवक ने हवस का शिकार बनाया था, जब उसकी शादी हुई तो आरोपी युवक आपा खो बैठा। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर दुल्हन की विदाई के समय उसके भाई पर गोली चलाकर शादी में व्यवधान डालने की कोशिश की, जिसमें वह नाकाम रहा। आरोपी को पुलिस ने साथी समेत गिरफ्तार (arrested) कर लिया है। यह घटना जनपद बांदा में थाना कमासिन क्षेत्र में हुई।

जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 16 अप्रैल को शादी का कार्यक्रम था। शादी समारोह सकुशल संपन्न हो जाने के बाद दूसरे दिन विदाई की रस्म हो रही थी। तभी देवनारायण पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम कुचौली थाना राजापुर जनपद चित्रकूट अपने साथी प्रमोद तिवारी पुत्र प्रदुम तिवारी निवासी ग्राम अछरील थाना कमासिन के साथ पहुंचा और घर में घुसकर मारपीट करने लगा। विरोध करने पर देवनारायण ने दुल्हन के भाई के ऊपर पर तमंचे से फायर कर दिया जिससे गोली उसके ऊपर से निकल गई और वह बाल-बाल बच गया।

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कमासिन उमेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में अभियुक्त के विरुद्ध दुल्हन के परिजनों द्वारा दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। उसी की रंजिश को लेकर अपने दूर के रिश्तेदार प्रमोद को साथ लेकर देवनारायण वैवाहिक स्थल पर पहुंचा तथा घटना को अंजाम दिया जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई।

टीम बनाकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पहले ही कई संगीन मामलों में पकड़ा जा चुका है और एक मुकदमे में सजायाफ्ता भी है।

बताते चलें कि, पीड़िता का विवाह होने के कारण पुलिस द्वारा सीधे-सीधे उसे बलात्कार का शिकार नहीं बताया गया। जबकि सूत्रों का कहना है कि यह वही लड़की है जिससे बदला लेने के उद्देश्य युवक ने उनके घर आकर हमला किया और पकड़ा गया।

Exit mobile version