• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी नेता के हत्या मामले में दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। जिले में बीते दिनों शराब के ठेके के पास हंगामा कर रहे अराजक तत्वों को रोकने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक बुजुर्ग नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से दो संदिग्ध आरोपियों को मुठभेड़ के बाद रविवार को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि पुलिस और बदमाशों के बीच आज तड़के हुई मुठभेड़ में गोली लगने से 02 बदमाश घायल हुए हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने दावा किया कि इनका संबंध थाना सिगरा के जयप्रकाश नगर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले से है।

ज्ञात हो कि भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह (71 साल) सिगरा थाना क्षेत्र में जेपी नगर कालोनी में रहते थे। उनके घर के पास स्थित शराब और बीयर की दुकान पर 12 सितंबर को रात में कुछ युवक नशे में उत्पात मचा रहे थे। इन्हें रोकने पर इन लोगों ने सिंह को रॉड और डंडो से बुरी तरह से पीट दिया। बीच बचाव करने आये उनके पुत्र राजन (45 साल) की भी इन लोगों ने पिटाई कर दी। जिससे बुरी तरह घायल होने पर सिंह की मौत हो गयी और राजन गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि इस निर्मम हत्याकांड में 17 लोगों को नामजद किया गया था। अब तक इस मामले में 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि लहरतारा स्थित डीआरएम ऑफिस के पीछे के इलाके में आज तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इन्हें पकड़ा गया है। बदमाशों की पहचान वाराणसी निवासी राहुल और पवन के रूप में हुई है।

गणेश ने बताया कि राहुल के खिलाफ थाना सिगरा में पहले के भी अपराधिक मामले दर्ज हैं। ये दोनों बदमाश 307 गैंग के सदस्य हैं। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस लगातार हत्यारोपियों को ट्रैक कर रही थी। थाना सिगरा पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान के तहत इन्हें पकड़ा गया है।

Tags: crime newsvaranasi news
Previous Post

250 किलो लहन लहन पकड़ा, परचून दुकानदार गिरफ्तार

Next Post

पुलिस टीम पर हमले के चार आरोपित गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जरूरतमंद को आवास और बीमार के इलाज की होगी व्यवस्था: मुख्यमंत्री

02/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

01/04/2026
Next Post
arrested

पुलिस टीम पर हमले के चार आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुंभ में योगी सरकार रखेगी श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ख्याल

27/10/2024
De Tan

अंगूर के फेस पैक से मिलेगा निखार, ऐसे करें इस्तेमाल

21/05/2025
संजय राउत का प्रमोशन Sanjay Raut's promotion

संजय राउत बोले- कंगना ने जिस थाली में खाया, उसी में थूका, वह पीओके जाएं खर्चा हम देंगे

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version