Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे दो आरोपित गिरफ्तार

Arrested

arrested

कानपुर। बिल्हौर थाना पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म के अलग-अलग दो मामलों में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इनमें से एक आरोपित मासूम बच्ची से दुष्कर्म मामले का आरोपित है।

कानपुर आउटर पुलिस अधीक्षक तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि गत दिनों मासूम बच्ची से दुष्कर्म करके भागे आरोपित बिल्हौर के लोधनपुरवा गांव निवासी अविनाश राजपूत लाल है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस उसकी तलाश में थी, जिसे एक सूचना के आधार पर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इसी तरह बिल्हौर थाने में दर्ज एक दूसरे दुष्कर्म मामले के आरोपित जो बिल्हौर के गदनपुर आहार गांव निवासी राजा कश्यप को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने दुष्कर्म मामले के दोनों आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की।

Exit mobile version