Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अवैध शास्त्रों से हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, असलाह बरामद

firing

firing

उत्तर प्रदेश की संभल जिला पुलिस ने रजपुरा इलाके में हर्ष फायरिंग कर वीडियो वायरल करने वाले दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार भी बरामद कर लिए।

गुन्नौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी के.के. सरोज ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपियों संतोष कुमार व विनोद कुमार को जंगल से गिरफ्तार कर लिया। दोनों कन्हुआ गांव के रहने वाले हैं।

अन्ना हज़ारे की केंद्र को चेतवानी, किसान मुद्दे न सुलझे तो करेंगे आमरण अनशन

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक रायफल और चार जिंदा एवं चार खोखा कारतूस बरामद किये।

उन्होंने बताया कि करीब एक माह पहले अवैध शस्त्रों से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल किया गया था। मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि वायरल वीडियो कन्हुआ गांव का तथा लगभग एक माह पुराना है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों संतोष कुमार व विनोद कुमार ने एक मकान की छत पर अवैध असलहों से हर्ष फायरिंग की थी। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

Exit mobile version