Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गैर प्रान्त की निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी मामले में दो गिरफ्तार

Illegal Liquor

Illegal Liquor

प्रयागराज। कोरांव थाने की पुलिस ने गैर प्रान्त की निर्मित शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को बुधवार शाम गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने 2880 क्वाटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

अंग्रेजी शराब की तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपितों में कोरांव के कुकुरहटा गांव निवासी महेन्द्र कुमार पाल पुत्र राजमणि और उसका भाई धमेन्द्र कुमार पाल है।

उक्त गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के नेतृत्व में कोरांव प्रभारी रमेश चौबे एवं उनकी टीम ने बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।

तस्करों के कब्जे से मध्य प्रदेश की निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब 2880 क्वाटर बरामद किया है। पुलिस टीम ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की।

Exit mobile version