Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आत्महत्या करने वाली छात्रा के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Arrested

arrested

मुुरादाबाद। थाना कुंदरकी क्षेत्र में अश्लील विडियो वायरल हो जाने के बाद सदमे में पहुंची एमए की छात्रा द्वारा आत्महत्या (suicide) के मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एमए की एक छात्रा का अश्लील विडियो गांव के ही एक युवक ने वायरल कर दिया था। छात्रा को जब विडियाें वायरल होने की जानकारी हुई तो वह भयभीत हो गई और सदमे में आ गई। छात्रा ने बेइज्जती के डर से घर से निकलना छोड़ दिया।

गुरूवार दोपहर में छात्रा कमरे में सो रही थी और जब शाम तक छात्रा के कमरे में कोई आहट नहीं हुई तो परिजनों को कुछ शक हुआ। उन्होंने कमरे का गेट खोलने के लिए लड़की को आवाज लगाई मगर गेट नहीं खुला तो कमरे में खिड़की से झांककर देखा तो छात्रा का शव घर में फंदे पर लटका हुआ था और छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया है कि गांव के ही एक युवक ने उनकी बेटी की अश्लील वीडियो वायरल कर दी थी। जिसके बाद से युवती अवसाद में चल रही थी।

उप निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर एक गांव निवासी आरोपी अली अहमद और उमर को मामले में गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version