Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बालक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, कब्रिस्तान में मिला था शव

Arrested

Arrested

सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के ओड़हथा गांव में कुछ दिन पहले कब्रिस्तान में मिले एक बालक के शव के मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बालक की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

पुलिस ने बताया की शाहगंज थाना क्षेत्र के ओड़हथा गांव के कब्रिस्तान में बुधवार को एक बारह वर्षीय बालक का शव मिला था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को जांच में पता चला की शव राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर निवासी पप्पू राम के 12 वर्षीय पुत्र विजय का है। पुलिस ने मृतक के माता रीता देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

जांच में पता चला की मृतक बालक के पड़ोसी सोनम देवी अपने मायके में अपने पिता की जमीन पर मकान बना कर कब्जा किये हुए हैं। सोनम देवी का एक ही भाई है धनेश जो गांजा पीने का आदी है। धनेश का उक्त प्लाट को लेकर अक्सर उसकी बहन सोनम व जीजा राजू के मध्य विवाद होता था। मृतक बालक का अक्सर राबर्ट्सगंज स्थित सोनम के घर व शाहगंज स्थित धनेश के घर आना-जाना था। मृतक बालक धनेश के घर की सारी बातचीत अपने पड़ोसी सोनम व उसके पति को बताता था, जिसको लेकर कई बार जिजा-साले में विवाद हुआ। इसी बात को लेकर धनेश विजय से चिढ़ता था।

बुधवार को बालक विजय शाहगंज आया था। तब धनेश अपने एक मित्र सुनील गुप्ता के साथ उसे गांजा पिलाने के बहाने कब्रिस्तान पर लेकर गए। वहां पर दोनों ने गांजा पिया और बालक विजय को भी गांजा पिलाया। विजय नशे में हो गया तो धनेश व सुनील गुप्ता ने बालक का गला दबाकर हत्या कर दिया और शव को छिपाने के उद्देश्य से कब्रिस्तान में ही पुरानी कब्र की मिट्टी हटाकर दबा दिया। इसे कुछ दिन बाद जानवरों द्वारा बाहर निकाल लिया गया था और शव का कुछ हिस्सा खा गये थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी धनेश व सुनील गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version