Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डबल मर्डर मामले में दो गिरफ्तार, गन बरामद

murder

murder

गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम जद्दूपुर में 28 नवम्बर को हुए डबल मर्डर ममके में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कत्ल में इस्तेमाल हुई डीबीबीएल गन भी बरामद हुई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के जददूपुर गांव में 28 नवम्बर को गोली चलाने की घटना में दो लोगो की मृत्यु हो गयी थी। इसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर सी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताड़ा ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी की अगुवाई में क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा अखिलानंद उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक झंगहा संतोष कुमार अवस्थी की सक्रिय हुई टीम ने नामजद दो अभियुक्त गुलशन पुत्र नाथु प्रसाद निषाद और विकास पुत्र अभिमन्यु निवासी जद्दपुर, थाना झंगहा को उपलब्धि हासिल की है। इन्हें मंगलवार को लक्ष्मीपुर के मोड़ से गिरफ्तार किया गया। ये यहां से कहीं भागने की फिराक में थे।

गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल डीबीबीएल गन व चार खोखा कारतुस बरामद किया है।

Exit mobile version