Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर समेत दो गिरफ्तार

arrested

arrested

रांची के सुखदेव नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में हर्ष कुमार और एक महिला शामिल है। इनके पास से 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि साईं बिहार कॉलोनी मैदान पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की जा रही है, जो मानव जीवन के लिए हानिकारक है। इसी आधार पर छापेमारी दल के द्वारा साईं बिहार कॉलोनी स्वर्णरेखा विद्या नगर से एक युवक और स्वर्णरेखा विद्या नगर से एक महिला को रंगे हाथ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि शैलेश कुमार उर्फ गांधी भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि छापेमारी टीम में अजीम अंसारी, रमेश कुमार साहु, राकेश कुमार महतो, अरविन्द कुमार मण्डल, अमृत तिग्गा, मनिष बेक सहित सशस्त्र बल शामिल थे

Exit mobile version