अवैध शराब के साथ दो को दबोचा, भेजा जेल

अवैध मात्रा में देशी शराब लिये दो युवकों को थाना हरबंश मोहाल पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ करके उसे जेल भेज दिया।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान थाना हरबंश मोहाल निवासी मनीष कश्यप और थाना बादशाही नाका निवासी उज्ज्वल गुप्ता के रूप में हुई। उनके पास से 22 क्वार्टर मस्ती ब्रांड के बरामद हुई।

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई संजय कुमार, हे का चालक नितिन कुमार, का.कपिल और लव कुमार शामिल रहे।

Exit mobile version