• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार ने छीन ली भाई-बहन की ज़िंदगी, परिवार में मचा कोहराम

Writer D by Writer D
22/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। जिले के बड़हलगंज इलाके के भाटपार तरैना पुल पर सोमवार सुबह 8.30 बजे रोडवेज बस से कुचलकर (Crushed) बाइक सवार भाई-बहन की मौत (Death) हो गई। दोनों शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती मां को देखने के लिए आ रहे थे। उधर, हादसे के बाद भाग रहे चालक को बस समेत गगहा पुलिस ने पकड़ लिया। नीतीश हेलमेट नहीं लगाया था।

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के टाड़ा गांव निवासी नीतिश मौर्या (22) अपनी बहन निशा (25) के साथ शहर आ रहे थे। उनकी अस्पताल में भर्ती हैं। अभी वह तरैना पुल पर ही पहुंचे थे कि बड़हलगंज की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट (Crushed)  में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, नीतिश के पिता राम सकल मौर्या गीडा में किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। वह, वहीं किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। चार दिन पहले उनकी पत्नी की तबीयत खराब हुई थी। रामसकल पत्नी को अपने साथ ले गए और अस्पताल में भर्ती कराए थे। सोमवार को भाई-बहन मां को देखने जा रहे थे।

दुर्घटना के बाद मौत की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। नीतीश दो भाई दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। बहन सबसे बड़ी थी। नीतीश एक साल पहले मुंबई कमाने गया था। मां के बीमार होने की सूचना के बाद रविवार को घर आया था।

एक दिन पहले मुंबई से आया था नीतिश

राम सकल मौर्य की तीन पुत्रियां गुड़िया (27), निशा (25), मनीषा (18), पुत्र नीतीश (22) व मयंक (8) हैं। जिसमें गुड़िया की शादी हो चुकी है। परिवार की माली हालत सुधारने के लिए एक साल पूर्व नीतीश कमाने के लिए मुंबई गया था, लेकिन मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर रविवार को मुंबई से गांव पहुंचा था।

Tags: accidentgorakhpur newsup news
Previous Post

उपचुनाव और निकाय चुनाव से पहले छह आईएएस अफसरों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Next Post

पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस को वॉट्सएप पर आया ऑडियो मैसेज

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Digital Agriculture
उत्तर प्रदेश

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

31/01/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

31/01/2026
CM Yogi holds a special meeting with entrepreneurs.
Main Slider

उद्यमियों ने रखीं मांगें, डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन, इंडस्ट्रियल लैंड को फ्रीहोल्ड करने का प्रस्ताव

31/01/2026
Veterinary pharmacists
उत्तर प्रदेश

24 वर्षों के बाद वेटनरी फार्मासिस्टों की पदोन्नति, निदेशक को धन्यवाद दिया

31/01/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस को वॉट्सएप पर आया ऑडियो मैसेज

यह भी पढ़ें

Arrested

20 लाख का अवैध गांजा बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

14/12/2022
Allu Arjun and Pooja Hegde's song 'Butta Bomma' set new record on YouTube

अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े के गाने ‘बुट्टा बोम्मा’ ने YouTube पर बनाया नया रिकॉर्ड

25/05/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने शराब की नई दुकानें खोलने पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला

11/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version