Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बांध में डूबने से दो भाइयों की मौत, मचा कोहराम

drowning

6 children died by drowning in a pond

झांसी। खपरार बांध (Dam) में डूबने (Drowning) से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वे रिश्तेदार के साथ खेत पर गए थे। वहां से पास में बांध देखने चले गए। करीब 18 घंटे बाद गुरुवार को दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर दोपहर बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रक्सा थाना क्षेत्र के सिजवाहा गांव निवासी भारती अपने चार बच्चों के साथ रहती है। वह अपने दो बेटों विजय (11) और रोहित (9) के साथ अपने जीजा बाबूलाल से मिलने रक्सा के हेब्दा मजरा आई थी। बुधवार को बाबूलाल खेत पर गया था। उसके साथ विजय और रोहित भी खेत पर पहुंच गए। खेत से थोड़ी दूर में खपरार बांध है। दोपहर एक बजे बाबूलाल खाना लेने के लिए घर पर आ गया। बच्चे खेत से बांध को देखने के लिए पहुंच गए। वहां मछुआरों ने अंदर जाने के लिए कई ट्यूब रखी थी। दोनों उसी में बैैठकर बांध के अंदर पहुंच गए और डूब गए।

इस मामले में एसपी सिटी राधेश्याम राय ने बताया कि कल देर शाम करीब 7 बजे रक्सा थाना क्षेत्र के खपरार बांध में डूब गए थे। एसडीआरएफ की टीम की मदद से करीब 18 – 20 घंटे के बाद दोनों शव निकाल लिए गए हैं। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version