Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चों की मौत, दूल्हे सहित 51 लोग घायल

cylinder explosion

LPG cylinder Explosion

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में गैस सिलेंडर फटने (cylinder explosion) से 51 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, हादसे में दो बच्चों की मौत (Dearh) हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भी आस-पास से पानी के टैंकर और बालोतरा के फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया।

फिलहाल, सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, भूंगरा के रहने वाले सगत सिंह गोगादेव के बेटे की शादी गुरुवार को थी। आज शाम बारात जानी थी। इसलिए घर पर मेहमानों को खाने के लिए हलवाई खाना बना रहा था।

इस दौरान सिलेंडर में अचानक विस्फोट (cylinder explosion) हो गया। देखते ही देखते आग की चपेट में आने से पांच सिलेंडर फट गए। पंडाल में आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई लोग खाना खा रहे थे। वो भी आग में झुलस गए।

दूल्हा भी हुआ घायल

इस दौरान लोगों की मदद करते हुए दूल्हा और उसका पिता भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से घर की छतें भी गिर गई हैं। घायलों में महिलाएं बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने ही जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और ग्रामीण एसपी अनिल कयाल भी घटनास्थल पहुंच गए।

वहीं, घायलों का हाल जानने के लिए शेरगढ़ की विधायक मीना कंवर भी हॉस्पिटल पहुंची थीं। मामले में थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया, “हादसे में 51 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। इसमें दो दो बच्चों की मौत हो गई है। घायलों को जोधपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।”

Exit mobile version