Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पक्के घर की छत गिरी, मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत

roof collapse

Two children died due to roof collapse

आगरा। आगरा जिले के खेरागढ़ कस्बे में देर रात घर की छत गिर (Roof Collapse) गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा नगला उदैया मार्ग पर हुआ। यहां सुभाष अग्रवाल के मकान की पक्की छत रात 2:30 बजे अचानक गिर (Roof Collapse) गई। हादसे में सुरभि अग्रवाल पत्नी विष्णु अग्रवाल, पांच वर्षीय पुत्र आरुष और ब्रजेश का सत्रह वर्षीय पुत्र पुनीत मलबे में दब गए।

94% नंबर लाने के बाद भी छात्रा को कर दिया फेल, सीएम योगी से लगाई गुहार

आसपास के लोगों की मदद से घायलों को आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरुष और पुनीत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुरभि की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में परिवार के अन्य तीन सदस्य बाल-बाल बच गए।

Exit mobile version