Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

 दो बच्चे यमुना में डूबे

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के किसनपुर क्षेत्र में रविवार को भैंस चराने गये दो बच्चे यमुना (Yamuna) नदी में डूब (Drowned) गये।
पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने यहां बताया कि क्षेत्र के गढा गांव निवासी लवलेश की आठ वर्षीया पुत्री गुडिया और राकेश निषाद का 12 वर्षीय बेटा विवेक भैंस चराने गये थे।

खलवाघाट के पास दोनों बच्चे यमुना में नहा रहे थे कि गहरे पानी में जाने से वे डूब गये। वह किस समय यमुना में डूबे (Drowned) यह अभी तक पता नहीं चला। जब काफी देर तक भैंसे इधर उधर चली गयीं तो लोगो ने खोज बीन शुरू की।

प्रशासन को खबर दी। चार घंटे कड़ी मशक्कत के बाद भी बच्चे नहीं मिले थे। खोजबीन जारी है। यमुना उफान पर हैं। गोताखोर लगातार बच्चों को ढूढ रहे हैं।

Exit mobile version