Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो जोड़ों ने 7 साल बाद दोबारा रचाई शादी, पुलिसकर्मियों ने किया कन्यादान

remarriage

remarriage

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में महिला पुलिस थाने में दो जोड़ों की शादी (Marriage) 7 साल बाद दोबारा धूमधाम से की गई। थाने के बाहर बैंड बाजों के साथ नाचते हुए बाराती आए तो अंदर दुल्हनों के साथ पुलिसकर्मी घराती बने। मामला है दईजर पुलिस थाने का, जहां बारातियों का पुलिसकर्मियों ने फूल-माला से स्वागत किया। दूल्हों ने दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए। वहीं, पुलिसकर्मियों ने दुल्हनों का कन्यादान किया। इस अनूठी शादी में दोनों जोड़ों के बच्चे भी शामिल हुए।

दरअसल, दो दंपतियों के बीच छोटा सा झगड़ा तलाक तक पहुंच गया था। मामला महिला पुलिस थाने तक पहुंचा तो थाना अधिकारी ने दोनों की काउंसिलिंग कर समझाया। जब दोनों मान गए तो शुक्रवार शाम थाने में दोनों की दूसरी बार शादी (ReMarriage) करवाई गई।

बताया जा रहा है कि अरटिया खुर्द और देवातड़ा के दो परिवारों ने 2015 में आटा-साटा में एक-दूसरे के घरों में अपनी-अपनी बेटियों की शादी की थी। यानी देवातड़ा के 30 वर्षीय गिरधारीराम पुत्र कंवराराम की शादी अरटिया खुर्द के जीवनराम की 28 वर्षीय बेटी ऊषा के साथ हुई। वहीं ऊषा के भाई विशनाराम की शादी गिरधारीराम की बहन धारू के साथ की गई।

स्कूल चलो अभियान में 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करने के करीब यूपी

कुछ समय बाद पारिवारिक झगड़ों से दोनों परिवारों में दूरियां आ गई। एक साल पहले ऊषा और धारू अपने-अपने पीहर लौट गईं। डेढ़ महीने पहले दोनों परिवारों ने भोपालगढ़ थाने में दहेज प्रताड़ना के परस्पर मामले दर्ज करवा दिए, जांच महिला पुलिस थाना ग्रामीण की सीआई रेणु के पास आई। उन्होंने लगातार दोनों परिवारों व दंपतियों को समझाया।

बच्चों के लिए फिर से की शादी (remarriage)

सीआई रेणु के समझाने के बाद दोनों दंपतियों के बीच एक बार फिर प्यार नजर आया। जब उन्हें उनके बच्चों के भविष्य का जिक्र किया तो दोनों दंपति टूट गए और फिर एक दूसरे के साथ रहने के लिए राजी हुए। जांच अधिकारी ने सोचा की क्यों ना विदाई थाने से की जाए। दोबारा शादी के लिए शुक्रवार का दिन तय किया गया, जहां दोनों दुल्हनों को पहले महिला पुलिस थाने लाया गया। कुछ देर बाद दोनों दूल्हे बारात लेकर पुलिस थाने पहुंचे। दोनों जोड़ों की धूमधाम से शादी करवाई गई। 7 साल बाद दोबारा हुई इस शादी में दोनों जोड़ों के बच्चे भी शामिल रहे।

बता दें, गिरधारी के दो बेटे हैं। वहीं विशनाराम के एक बेटा और बेटी। गिरधारी और विशनाराम दोनों खेती-बाड़ी करते हैं। इस शादी से दोनों जोड़ों के परिवार वाले बेहद खुश हैं।

Exit mobile version