Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

योगा कर रहे छह किशोरों को डंपर ने रौंदा, दो की मौके पर मौत, चार गंभीर

kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

झांसी। राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-कानपुर (NH-27) पर थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा (Road Accident) हुआ है। एक डंपर ने छह बच्चों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे छह किशोरों को डंपर ने रौंद दिया। उनमें से दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे (Road Accident) के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मडोरा खुर्द निवासी अभि (12) पुत्र इमरत सिंह यादव, अभिषेक (11) पुत्र ओमप्रकाश यादव, अनुज (17) पुत्र भूरे यादव, सुंदरम (17) पुत्र कौशल किशोर यादव, आरव (11) पुत्र बुद्धि प्रकाश यादव और आर्यन (13) पुत्र गिरिवर यादव सुबह करीब छह बजे हाईवे की सर्विस रोड पर बैठकर योग कर रहे थे।

जच्चा-बच्चा अस्पताल में लगी हॉस्पिटल, जलने से बचाए गए 20 नवजात

उसी समय कानपुर की ओर से एक तेज रफ्तार डंपर उधर से गुजरा। सर्विस लेन पर आकर वह बेकाबू हो गया। वहां बैठे किशोरों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया लेकिन, चालक डंपर लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पूंछ पुलिस भी पहुंच गई।

सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यहां चारों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि अभि पुत्र इंद्र सिंह यादव और अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए हैं।

Exit mobile version