Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘काल’ बनकर आई आंधी, मोबाइल टावर गिरने से दो की मौत

Mobile Tower Collapse

Mobile Tower Collapse

कानपुर। जिले के बिधनू में शुक्रवार शाम बारिश के साथ तेज हवा चलने से समाधि पुलिया हनुमान मंदिर के पास लगा मोबाइल गिरने (Mobile Tower) से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया है।

हमीरपुर सिसोलर चांदी गांव निवासी राजमिस्त्री होरीलाल उर्फ मस्ताना (47) सागरपुरी में टट्टर की झोपड़ी में अकेले रहता था। शुक्रवार शाम होरीलाल, खरगपुर निवासी पेंटर रामगोपाल शर्मा (40), हमीरपुर झलोखर निवासी कल्लू प्रजापति (38) और बिधनू के लखपत विहार निवासी कल्लू वाल्मीकि (35) समाधि पुलिया के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

इसी दौरान टीकापुर निवासी पप्पू यादव की जमीन पर लगा मोबाइल टावर (Mobile Tower) भरभरा कर धड़ाम से गिर गया। जिसमें चारों लोग दबकर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टावर की चपेट में आए लोगों को क्षेत्रीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। जिसमें होरीलाल उर्फ मस्ताना की मौके पर मौत हो गई।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा शुरू की

पुलिस ने घायलों हैलट में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने रामगोपाल को भी मृत घोषित कर दिया। कल्लू वाल्मीकि और कल्लू प्रजापति की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version